UP News: हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के दादा और बहनोई की गोली लगने से मौत, दो बाराती घायल

UP News: अफरातफरी के बीच दूल्हा समेत सभी बाराती भाग निकले।फायरिंग करने वाले शख़्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल शादी नहीं हो सकी।

0
322
UP News
UP News

UP News: गांव के मजरा नोनागर में मंगलवार देर रात द्वारचार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा और बहनोई की गोली लगने से मौत हो गई। दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अफरातफरी के बीच दूल्हा समेत सभी बाराती भाग निकले।फायरिंग करने वाले शख़्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल शादी नहीं हो सकी।

harsh fire 2
UP News

UP News: करीब 6 राउंड फायर हुए

UP News
UP News

पुलिस के अनुसार रैपुरा थानाक्षेत्र के महुलिया निवासी अभिमन यादव के बेटे शंकर की शादी नोनागर निवासी ढइया यादव की पुत्री बुधिया के साथ होनी थी। मंगलवार शाम महुलिया से नोनागर बारात पहुंची। रात 11 बजे बारात द्वारचार के दौरान दो लाइसेंसी धारकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। करीब 6 राउंड फायर हुए। इसी दौरान दूल्हे के दादा रामलखन और बुआ की बेटी के देवर (बहनोई) रामकरन यादव के अलावा रामफल और रामलाल को गोली लग गई।

UP News: घटना के बाद मची भगदड़

दूल्हे के बहनोई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दो-तीन बरातियों को छोड़कर दूल्हा समेत सभी भाग खड़े हुए। यहां तक बवाल में फंसने के डर से बारातियों को लेकर पहुंचने वाले वाहन चालक भी निकल आए।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने दूल्हे के दादा व दो अन्य घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दादा को जिला अस्पताल रेफर किया गया मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इससे शादी नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस से दोनाली लाइसेंसधारी को दबोच लिया है जबकि दूसरा राइफल धारी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इनमें एक दूल्हे का फूफा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here