Bollywood Celebrities EID Look: सलमान खान की बहन की ईद पार्टी में दिखे कई सितारे, Kangana Ranaut को देखकर कई लोग हुए हैरान

Bollywood Celebrities EID Look: सलमान खान की बहन अर्पिता की ईद पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आएं। पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी एक साथ नजर आएं।

0
221
Bollywood Celebrities EID Look
Bollywood Celebrities EID Look

Bollywood Celebrities EID Look: देशभर में 3 मई को ईद का त्योहार मनाया गया था। इस मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपने घर पर ईद की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई हसीन चेहरे अपने ग्लैमरस लुक में नजर आए। इस पार्टी में Salman Khan, Ranveer Singh, Deepika Padukone, Shehnaaz Gill, Jacqueline Fernandez के साथ और भी कई सितारों ने शिरकत की।

ayush arpita

Bollywood Celebrities EID Look: सभी सितारों ने दिखाया अपना Glamourous Look

ईद पार्टी के मौके पर एक्टर Salman Khan को ब्लैक शर्ट और रिप्ड ब्लू जींस में देखा गया। इस पार्टी में Sehnaaz Gill भी पहुंची थी। बिगबॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट ने शो में ही सलमान खान का दिल जीत लिया था। शो के बाद से ही दोनों के बीच एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड देखने को मिला है तो ऐसे में तो शहनाज गिल को सलमान खान के साथ पार्टी में नजर आना ही था।

FR4kW75aIAAir2N?format=png&name=small

पार्टी में एक्ट्रेस Deepika Padukone और उनके साथ एक्टर Ranveer Singh भी नजर आए। पार्टी में रणवीर सिंह ने मल्टीकलर शर्ट के साथ जींस पहनी थी और दीपिका ने ब्लैक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई थी।

Bollywood Celebrities EID Look: इस पार्टी में Kangana Ranaut ने अपने व्हाइट शरारा ड्रेस से चार चांद लगा दिए थे। उनकी ज्वैलरी और हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया था। हालांकि, बॉलीवुड के अधिकतर सितारों से विवाद में रहने वाली कंगना को इस पार्टी में देखकर कई लोगों को हैरानी भी हुई।

Screenshot 2022 05 04 114528

बॉलीवुड के सबसे बेस्ट और फेवरेट कपल Ritesh Deshmukh और Genelia D’Souza को भी पार्टी में स्पॉट किया गया था। इस पार्टी में जेनेलिया ने बेज कलर का शरारा और रितेश ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना था।

genelia

Jackline Fernandez को ड्रेस में देखा गया तो वहीं, सनी लियोनी ने लाइट ब्लू और पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था।

jacquelin

वहीं, इस पार्टी में Siddharth Malhotra और Kiara Advani को एक साथ देखा गया इससे उनके फैंस काफी खुश हुए। हालांकि, पूरी पार्टी में इन दोनों को एक-दूसरे से अलग ही पाया गया था।

kiara sidharth 1 1651628482649 1651628493978

पार्टी में Pulkit Samrat अपनी गर्लफ्रेंड Kriti Kharbanda के साथ पहुंचे थे। दरअसल, पुलकित सम्राट और सलमान खान के रिश्ते शुरू से ही काफी मजबूत रहे हैं।

Sonakshi Sinha, Huma Qureshi और Karishma Kapoor भी अपने ईदी लुक में शानदार लग रहे थे। सोनाक्षी ने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी वहीं, हुमा कुरैशी ने सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ था। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को लाइट पिंक कलर के सूट में देखा गया था।

Bollywood Celebrities EID Look: पार्टी में करन जौहर, मनीष मल्होत्रा और तब्बू को भी निमंत्रण दिया गया था।

संबंधित खबरें:

Met Gala 2022: Natasha Poonawala ने Sabyasachi की साड़ी में दिया ग्लैमरस लुक, यहां देखें तस्वीरें…

KL Rahul और अथिया शेट्टी की शादी पर आया बड़ा बयान, अथिया के भाई ने कहा- शादी हो ही नहीं रही है तो तैयारी किस बात की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here