UP MLC Election 2022: विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कहां से किसे मिला टिकट?

0
564
UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा; ओबीसी, दलित या ब्राह्मण किस पर लगेगी प्रदेश अध्यक्ष की मुहर
UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा; ओबीसी, दलित या ब्राह्मण किस पर लगेगी प्रदेश अध्यक्ष की मुहर

UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक, सपा से भाजपा में आए सीपी चंद्र को टिकट दिया गया है। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी से भाजपा में चुनाव से पहले शामिल होने वाले नेताओं को ज्यादा टिकटें दी गई है। सपा से भाजपा में आये यूपी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का नाम भी सूची में शामिल है।

इस बार भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं बलिया से रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू को टिकट दिया गया है। बता दें कि पहले चरण में 21 मार्च तर उम्मीदवारों का नामांकन होगा।

UP MLC Election 2022: MLC चुनाव नामांकन की तारीख 21 मार्च तक बढ़ा

गौरतलब है कि यूपी में बुधवार को MLC चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई थी। अब प्रत्याशी 21 मार्च तक अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर सकेंगे। बताते चलें कि 36 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए नामांकन 15 मार्च से शुरू हुआ है। इन सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव होना है और नतीजे 12 अप्रैल को आएंगे। प्रदेश में विधान परिषद की कुल 100 सीटें हैं।

UP MLC Election 2022: इन्हें बनाया गया है प्रत्याशी

गोंडा से अवधेश सिंह मंजू

गोरखपुर महाराजगंज से सीपी चंद्र  

बाराबंकी से आनंद कुमार सिंह 

प्रतापगढ़ से हरी प्रताप सिंह 

बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी
 
गोंडा से अवधेश सिंह मंजू 

फैजाबाद से हरिओम पांडे 

देवरिया से रतन पाल सिंह 

आजमगढ़ मऊ से अरुण कुमार यादव 

बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू

गाजीपुर से चंचल सिंह

इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव 

बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह तोमर 

झांसी जालौन ललितपुर से रमा निरंजन 

इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी

मथुरा एटा मैनपुरी से ओमप्रकाश सिंह 

मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव आशु 

अलीगढ़ से ऋषि पाल सिंह 

बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी 

मेरठ गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज 

मुजफ्फरनगर सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा

आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे 

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here