Bollywood Actor ने UP Election 2022 के लिए जारी किया सीटों का सर्वे, SP को दी 212 सीट; जानें BJP की क्या है संभावना

0
1008
yogi meets akhilesh
yogi meets akhilesh

Bollywood Actor कमाल खान ने UP Election 2022 को लेकर एक सर्वे जारी किया है। इस सर्वे में उन्होंने समाजवादी पार्टी को 212 सीट दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 168 बसपा को महज 2 सीट और कांग्रेस (Congress) पार्टी को 18 सीटों पर जीत मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। अन्य को 4 सीट उन्होंने दिया है। हालांकि अगर सभी सीटों को जोड़ दिया जाए तो आंकड़ा 404 तक पहुंच जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 विधानसभा सीट ही है।

बताया मत प्रतिशत भी

कमाल खान ने मत प्रतिशत भी बताया कि किस पार्टी को कितने प्रतिशत सीट मिलेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को 40 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी को 44 प्रतिशत, बहुजन समाज पार्टी को 2 प्रतिशत कांग्रेस को 9 प्रतिशत और अन्य दलों को 5 प्रतिशत वोट मिलने वाले हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। प्रियंका गांधी को अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। वहीं योगी आदित्यनाथ को मथुरा में बहुत कुछ करने के बाद ही जीत मिलेगी।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1470979955383320577?s=20

कांग्रेस महिला मतदाताओं को करना चाहती है अपने साथ

बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में बिना गठबंधन के उतर रही है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर महिला घोषणापत्र (women manifesto) जारी किया है। घोषणापत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि हमने एक महिला घोषणा पत्र बनाया है। जिसमें हम ये कहना चाहते हैं कि हम महिलाओं को सचमुच सशक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमें एक ऐसा वातावरण बनाना ​पड़ेगा। जहां महिलाओं की अभिव्यक्ति बंधनों को तोड़ सके।

यह भी पढ़ें:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here