Shinde VS Thackrey: ठाकरे गुट को लगने वाला है बड़ा झटका, 2 सांसद और 5 विधायक शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल

0
117
Shindey VS Thackrey: ठाकरे गुट को लगने वाला है बड़ा झटका, 2 सांसद और 5 विधायक शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल
Uddhav Thackeray

Shinde VS Thackrey:शिवसेना के दो टुकड़े होने के बाद भी टूट का सिलसिला जारी है। दरअसल शिंदे गुट के नेता कृपाल तुमाने ने बुधवार को दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के दो सांसद और पांच विधायक दशहरा रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे।

Maharashtra Cabinet Expansion: Eknath Shinde

Shinde VS Thackrey: MMRDA मैदान में शिंदे की दशहरा रैली

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी बुधवार शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के MMRDA मैदान में दशहरा रैली करेगी। वहीं, ठाकरे गुट मुंबई के दादर में ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी रैली आयोजित करेगा। दशहरा रैली को लेकर भी दोनों गुटों के बीच बहस छिड़ी थी। दरअसल, दोनों गुट शिवाजी पार्क में रैली करना चाहते थे, मामला इतना बढ़ गया था कि बॉम्बे हाई कोर्ट तक जा पहुंचा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की अनुमति दी थी।

Shinde VS Thackrey: क्या कहा शिंदे गुट के सांसद ने?

शिंदे गुट के सांसद कृपाल तुमाने ने कहा, “आप आज शाम को देखेंगे, जो शिंदे गुट की विचारधारा को मानने वाले हैं वे खुद हमें कॉल कर के हमारे पार्टी में शामिल हो रहे हैं।” उन्होंने कहा, “अभी शिंदे गुट में सीएम सहित 40 विधायक और 12 लोकसभा सदस्य शामिल हैं जबकि ठाकरे गुट में केवल 15 विधायक और 6 लोकसभा सदस्य बचे हैं।

Shiv Sena: Uddhav Thackeray and Eknath Shinde (File Photo)

Shinde VS Thackrey: रैलियों के जरिए होगा शक्ति का प्रदर्शन

इस दशहरा रैली के जरिए दोनों गुटों को शक्ति प्रदर्शन करने का मौका मिला है। इस रैली के लिए दोनों गुटों ने जमकर तैयारी कर ली है। इन रैलियों को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है, पूरा प्रशासन किसी भी तरह के टकराव को रोकने के लिए तैयार बैठा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उद्धव की दशहरा रैली में कांग्रेस और एनसीपी भी शामिल हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने हर जगह अपने गुट के पोस्टर लगाए हुए हैं।

संबंधित खबरें:

महाराष्ट्र के सीएम Eknath Shinde को जान का खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

शिवसेना की अंदरूनी कलह जारी, अब विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ जाएंगे Uddhav Thackeray का साथ!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here