Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा नोबेल प्राइज…

0
274
Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा नोबेल प्राइज...
Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा नोबेल प्राइज...

आज यानी 5 अक्टूबर को रसायन शास्त्र (Chemistry) के लिए Nobel Prize की घोषणा कर दी गई है। इस साल केमिस्ट्री में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal) और के. बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें, इन तीनों वैज्ञानिकों को ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री’ के विकास के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। दरअसल, यह पुरस्कार केमिस्ट्री साइंस में कठिन प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए दिया जाता है।

Nobel Prize: साल 2021 में दो वैज्ञानिकों को किया गया था सम्मानित

Benjamin List और David WC MacMillan को साल 2021 में Chemistry में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दोनों को असीमित ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि दोनों वैज्ञानिकों ने एटमिक निर्माण के लिए नया सटीक उपकरण विकसित किया है जिसका फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत प्रभाव पड़ा है।

chemistry nobel prize
Nobel Prize Winner

भौतिकी में भी तीन वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से इस साल भौतिकी में तीन लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन जिलिंगर (Anton Zeilinger) का नाम शामिल है। तीनों वैज्ञानिकों को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा।

nobel physics winners 2022
Nobel Prize Winner

10 अक्टूबर को होगी शांति पुरस्कार की घोषणा

3 अक्टूबर से ही नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुरू कर दी गई थी। 3 अक्टूबर को मेडिसिन के लिए स्वांते पाबो को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। 4 अक्टूबर को फिजिक्स में 3 वैज्ञानिकों एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन जिलिंगर (Anton Zeilinger) का नाम शामिल है। इसके बाद गुरुवार को साहित्य (Literature) का नोबेल पुरस्कार और शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। वहीं, अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर यानी सोमवार को की जाएगी।

संबंधित खबरें:

कौन थे Alfred Nobel, जिनके नाम पर दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, जानें उनके बारे में सबकुछ

Nobel Prize For Physics: भौतिकी में नोबेल प्राइज की घोषणा, तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा पुरस्कार

Nobel Prize: स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में मिला नोबेल प्राइज, जानें किस खोज के लिए किया गया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here