Nobel Prize For Physics: भौतिकी में नोबेल प्राइज की घोषणा, तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा पुरस्कार

0
207
Nobel Prize For Physics: भौतिकी विज्ञान में नोबेल प्राइज की घोषणा, तीन वैज्ञानिकों को किया जाएगा सम्मानित
Nobel Prize For Physics: भौतिकी विज्ञान में नोबेल प्राइज की घोषणा, तीन वैज्ञानिकों को किया जाएगा सम्मानित

Nobel Prize For Physics: नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इस क्रम में मंगलवार यानी 4 अक्टूबर को भौतिकी विज्ञान (Physics) के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से इस साल तीन लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन जिलिंगर (Anton Zeilinger) का नाम शामिल है। तीनों वैज्ञानिकों को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा।

Nobel Prize For Physics: 2021 में भी तीन वैज्ञानिकों को मिला था पुरस्कार

साल 2021 में भी भौतिकी के लिए तीन वैज्ञानिकों- स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तीनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार प्रकृति की जटिल ताकतों को समझने के लिए किए दिया गया था। इस खोज से जलवायु परिवर्तन को समझने में सहायता मिली थी।

Z

स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी में मिला नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार की घोषणा की शुरुआत 3 अक्टूबर को की गई थी। स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी यानी मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया है। स्वांते पाबो को यह पुरस्कार विलुप्त हो चुके होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी से जुड़ी खोजों के लिए दिया गया है। यह अवॉर्ड स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा दिया जाता है।

क्रमबद्ध तरीकों से होगी Nobel Prize की घोषणा

nobel prize winners 2019
नोबेल पुरस्कार

मंगलवार को भौतिकी (Physics) के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इसके बाद बुधवार को रसायन विज्ञान (Chemistry), गुरुवार को साहित्य (Literature) का नोबेल पुरस्कार और शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। वहीं, अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर यानी सोमवार को की जाएगी।

संबंधित खबरें:

कौन थे Alfred Nobel, जिनके नाम पर दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, जानें उनके बारे में सबकुछ

Nobel Prize: स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में मिला नोबेल प्राइज, जानें किस खोज के लिए किया गया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here