भारत के शादियों में नागिन डांस बहुत ही आम होता है और इसके बिना कोई भी शादी या बारात अधूरी मानी जाती है। पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दुल्हन को अपने दूल्हे का नागिन डांस पसंद नहीं आया और उसने शादी ही तोड़ दी। लाख समझाने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई और बारात को वापस लौटना पड़ा। इस घटना की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है।

जानकारी के मुताबिक बारात के अगवानी के समय दूल्हे के दोस्त डांस कर रहे थे। इतने में किसी ने दूल्हे को भी डांस के लिए बुलाया और दूल्हे ने नागिन डांस शुरू कर दिया। दूल्हे का यह रूप देखकर वधु पक्ष के लोग दंग रह गए।

दूल्हे का यह हावभाव देखकर दुल्हन को लगा कि उसने शराब पी रखी है। यह बात जैसे ही पुष्टि हुई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि शराब पीने वाले शख्स के साथ वह शादी नहीं करना चाहती है। दुल्हन ने अपने दादा से कह दिया कि वह शादी नहीं करेगी, क्योंकि दूल्हा शराबी है। दुल्हन के इस फैसले से हड़कंप मच गया क्योंकि दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे को पहले से जानते थे और शादी के पहले लेन-देन भी हो चुका था। हालांकि परिवार के लोगों ने दुल्हन को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह किसी शराबी के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिताना चाहती है। सूचना पर आई पुलिस ने भी घंटों मशक्कत के बाद लेन-देन वापस करने को लेकर समझौता कराया और बारात वापस लौट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here