मुंबई में बढ़ता खसरे का प्रकोप! संक्रमित मरीजों का आकड़ा पहुंचा 475, अब तक 17 बच्चों की मौत

0
135
Measles Outbreak
Measles Outbreak

Measles Outbreak: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरे का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन खसरे के नए मरीज सामने आ रहे हैं। बीते दिनों खसरे से 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक चार वर्षों में इस बार खसरे के संक्रमण में अधिक वृद्धि देखी जा रही है। मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि अब तक खसरे से संक्रमित मरीजों की संख्या 475 तक पहुंच गई है।

स्वास्थय विभाग के आकड़ो के मुताबिक 10 दिसंबर अब तक 17 बच्चों की मौत खसरे से हो चुकी है। इसके पहले 13 दिसंबर को गोवंडी इलाके में 5 महीने के बच्चे की मौत हुई थी। वहीं शुक्रवार को 37 बच्चों को खसरे संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं 26 बच्चों को घर भेज दिया गया है। बच्चों की स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा देखरेख की जा रही है। बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

 Measles Outbreak
Measles Outbreak

Measles Outbreak: 2021 में खसरे से संक्रमितों की संख्या

आकड़ों के अनुसार 2021 में दुनियाभर में 90 लाख मामले सामने आए थे। वहीं 1,280,000 मौतें दर्ज की गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार 22 देशों को इस प्रकोप का सामना करना पड़ा। खसरा भारत समेत दुनिया के हर देश के लिए खतरा है। इसका एक कारण यह है कि पिछले सालों में कोरोना के कारण खसरे के टीकाकरण पर ध्यान नहीं दिया जा सका। देरी के कारण 2022 में खसरे का प्रकोप अधिक देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा, झारखंड, केरल, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में खसरे के मरीज तेजी से बढ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए निवारक तैयारियां और योजनाबद्ध तरीके से निपटने की सलाह दी है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here