Measles Outbreak: मुंबई में बढ़ता खसरे का प्रकोप! एक दिन में मिले 33 नए संक्रमित बच्चे, अब तक 15 की मौत

0
124
Measles Outbreak
Measles Outbreak

Measles Outbreak: मुंबई में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमण का पहला मामला अक्टूबर में सामने आया था। जिसके बाद सितंबर के पहले दस दिनों में ही इस बीमारी के मरीज मिलने लगे थे। वहीं अब खसरे का खतरा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब तक 15 बच्चों की जान जा चुकी है। आए दिन खसरे के नए मरीज सामने आ रहे हैं। मुंबई में 1 दिसंबर को 23 नए मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार 2 दिसंबर को 33 नए खसरे से संक्रमित बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुम्बई में अब तक खसरे के मरीजों की संख्या 371 हो चुकी है। जानकारी अनुसार इसमें 16 बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, वहीं 5 बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं और 3 बच्चे वेंटीलेटर पर हैं।

Measles Outbreak
Measles Outbreak

Measles Outbreak: मरने वाले बच्चों में 2 साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा

मुंबई में खसरे का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ गया है कि 15 बच्चों में मरने वाले सबसे ज्यादा बच्चे 2 साल से छोटे थे। वहीं मरने वाले बच्चों में 9 लड़के और 6 लड़कियां शामिल है। महाराष्‍ट्र में कुल मरीजों की बात करें तो अब तक 717 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। मुंबई सहित खसरा राज्य के क़रीब 12 ज़िलों में फैल चुका है। आज फिर खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खसरे से एक और बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे को खसरे का टीका नहीं लगा था।

बढ़ते मौत को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में खसरे की रोकथाम और बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खसरा रोकने के लिए मनपा (Municipal Administrator) आयुक्त ने बनाया टास्क फोर्स का गठन किया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here