मोदी सरकार 2.0 में मंत्री और सांसद Rattan Lal Kataria का 71 वर्ष की आयु में निधन, PM Modi और सीएम खट्टर ने जताया शोक

RattanLaL Kataria Death: सांसद कटारिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक जताया है।

0
40
Rattan Lal Kataria Death Top news
Rattan Lal Kataria

Rattan Lal Kataria Death: हरियाणा के अंबाला से भाजपा के लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे। उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 से निकलेगी। जानकारी के अनुसार दोपहर में ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। बीती 4 मई को उन्होंने PGI में शादी की 40वीं सालगिरह मनाई थी। वह 50 वर्षों से आरएसएस से जुड़े हुए थे।

सांसद कटारिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक जताया है। सीएम ने हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। राज्‍य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सांसद के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने लिखा है कि वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का आकस्मिक निधन प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। हरियाणा सरकार ने उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Rattan Lal Kataria Death: CM मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर जताया दुख

Rattan Lal Kataria Death: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करके पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्‍होंने लिखा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।सीएम खट्टर ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

Rattan Lal Kataria Death: PM Modi ने व्‍यक्‍त की संवेदनाएं

Rattan Lal Kataria Death: सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’

Rattan Lal Kataria Death: हरियाणा की राजनीति के अहम चेहरे थे कटारिया

मालूम हो कि रतन लाल कटारिया बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक थे।उनकी गिनती पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती थी।वे पिछले करीब 50 दशक से आरएसएस से जुड़े थे। उनका एक लंबा राजनीतिक करियर रहा है, हरियाणा की राजनीति के अहम चेहरे थे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here