नोटों पर तस्वीर को लेकर सियासत हुई तेज, सीएम केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र…

0
191
Note Photo Controversy: नोटों पर तस्वीर को लेकर सियासत हुई तेज, सीएम केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र...
Note Photo Controversy: नोटों पर तस्वीर को लेकर सियासत हुई तेज, सीएम केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र...

Note Photo Controversy: भारतीय करेंसी (नोटों) पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संदर्भ में पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में केजरीवाल ने कहा कि देश के करोड़ों लोग चाहते है कि नोटों पर तस्वीर बदली जाए। इस नोट की सियासत रुकने की जगह तेज होती जा रही है। सभी पार्टियों ने इस कड़ी में अपना-अपना पक्ष रखना शुरू कर दिया है।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Note Photo Controversy: “आजादी के 75 साल बाद भी गरीब देशों में गिना जाता है भारत”

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को भेजे पत्र में लिखा है कि देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए। इस पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। आजादी के 75 साल बाद भी भारत विकासशील और गरीब देशों में गिना जाता है। आज भी देश में इतने गरीब लोग हैं। क्यों?

Screenshot 2022 10 28 115633
Note Photo Controversy

Note Photo Controversy: सभी लोग चाहते हैं कि तस्वीर बदली जाए

पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लिखा है, ”एक तरफ हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो दूसरी ओर हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों। सही नीति, कड़ी मेहनत और प्रभु का आशीर्वाद- इनके संगम से ही देश तरक्की करेगा।”

उन्होंने पत्र में लिखा, “कल एक प्रेस वार्ता करके मैंने सार्वजनिक रूप से इसकी मांग की। तब से सामान्य जन का इस मुद्दे पर जबरदस्त समर्थन मिला है। लोगों ने इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। सभी लोग चाहते हैं कि इसे तुरंत लागू किया जाए।”

AAF

Note Photo Controversy: इंडोनेशिया का क्यों दिया उदाहरण

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय करेंसी (नोटों) पर हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ दूसरी ओर श्री लक्ष्मी और श्री गणेश भगवान की तस्वीर भी लगनी चाहिए। उन्होंने अपनी इस वार्ता में इंडोनेशिया का भी जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि 85 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में भी 20,000 के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी हुई है। अगर वो ऐसा कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए हमें ईश्वर के आशीर्वाद की भी जरूरत है।

संबंधित खबरें:

अरविंद केजरीवाल के बाद विपक्षी दलों ने शुरू की नोटों पर सियासत, गांधी के साथ अम्बेडकर की फोटो लगाने की मांग

दिल्ली में कूड़े को लेकर शुरू हुई पॉलिटिक्स, केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here