MP Election 2023: कमलनाथ ने बताया CM शिवराज सिंह चौहान को किसानों का दुश्मन, कर्जमाफी पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप

0
70

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग दिन-ब-दिन तेज हो रही है। तमाम राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को लेकर तल्ख तेवर अपनाए हुए हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

कमलनाथ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “चुनावी मौसम में भारतीय जनता पार्टी की झूठ बोलने की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। बीजेपी के नेता पूरी बेशर्मी से सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।”

MP Election 2023: “किसानों के दुश्मन हैं शिवराज” -कमलनाथ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में पूर्व सीएम कमलनाथ लिखते हैं कि “यह देखिए विधानसभा में कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्री कमल पटेल ने खुद स्वीकार किया है कि कांग्रेस सरकार ने करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। इस जवाब से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि एक तरफ जहां कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया।

उन्होंने आगे लिखा कि बीजेपी ने सत्ता में आते ही किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी। बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान किसानों के दुश्मन हैं। यह खुद तो किसानों की भलाई का कोई काम कर नहीं सकते और अगर कांग्रेस किसानों को कोई फायदा पहुंचाती है, तो उसे बर्बाद करने में पूरी ताकत झोंक देते हैं।”

बीजेपी को बताया सौदेबाजों की पार्टी

कमलनाथ ने कहा, जनता को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी किसानों से जो वादे करती है, उन्हें हर कीमत पर पूरा करती है और भारतीय जनता पार्टी आज चुनाव के समय जो वादे कर रही है, उन्हें कभी नहीं निभाएगी। कांग्रेस किसानों की पार्टी है और बीजेपी सौदेबाजों की पार्टी है। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की जनता धोखेबाज बीजेपी को सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here