Metro in Mumbai: मुंबई वासियों को मिली मेट्रो की सौगात, इन लाइनों पर आज से मेट्रो सेवा शुरू

0
322
Metro in Mumbai
Metro in Mumbai

Metro in Mumbai: देश में नवरात्रि, Ugadi और गुड़ी पड़वा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मराठी लोगों के साथ हिंदुओं का नया साल शुरू होता है। गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर मुंबईकरों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। डेवपलमेंट अथऑरिटी ने मुंबई में दो नई लाइन पर मेट्रो 2 अप्रैल से शुरू कर दी है। इससे पहले MMRDA ने ऐलान किया था कि आर्थिक राजधानी को गुड़ी पड़वा के अवसर पर मेट्रो का तोहफा दिया जाएगा।

Metro in Mumbai: इन लाइनों पर चलेगी मेट्रो

Metro in Mumbai
Metro in Mumbai

मुंबई मेट्रो-2A दहीसर से दहाणुकरवाड़ी तक चलेगी। वहीं मेट्रो-7 दहीसर से आरे कॉलोनी के बीच चलेगी। इसके साथ ही मुंबई मेट्रो के नेटवर्क की लंबाई मौजूदा 12 किलोमीटर से बढ़कर 50 किलोमीटर हो जाएगी। मेट्रो-2ए कॉरिडोर लिंक रोड पर दहिसर (पूर्व) से डीएन नगर (अंधेरी पश्चिम) तक है, जबकि मेट्रो -7 पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पूर्व) तक है।

बता दें कि रोजाना इन लाइनों पर 18 घंटे मेट्रो चलेगी। नई लाइनों पर चलने वाली मेट्रो में छह—छह कोच होंगे। ये 10—10 मिनट के अंतराल से चलेंगी। किराया 10 से 40 रुपये तक होगा। इससे रोजाना करीब 10 लाख यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगी। इसके साथ ही महानगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा और लोकल ट्रेनों व बेस्ट की बसों में भी भीड़ कम होगी। मेट्रो शुरू होने से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइे पर वाहनों की आवाजाही करीब 21 फीसदी तक कम होगी।

Metro in Mumbai: 2014 में पहली बार शुरू हुई थी मेट्रो

Metro in Mumbai
Metro in Mumbai

गौरतलब है कि, मुंबईकरों को पहली मेट्रो की सौगात 8 जून 2014 को तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी की सरकार ने दी थी। मेट्रो 1 का संचालन वर्सोवा से घाटकोपर के बीच शुरू हुआ था। अब गुडी पड़वा के अवसर पर मुंबई में दूसरी मेट्रो की शुरुआत हुई है। वैसे मुंबई एमएमआर में 300 किमी से ज्यादा क्षेत्र में मेट्रो का निर्माण चल रहा है। जाहिर है मुंबई की लोकल ट्रेन महानगोरों को जोड़ती हैं वहीं मेट्रो शहरी जीवन के एक साथ लेकर आता है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here