Maharashtra News: पति से झगड़े के बाद महिला ने 6 बच्‍चों को कुंए में फेंका, खुद भी लगाई छलांग

Maharashtra News: पुलिस के अनुसार आरोपी रूना का पति शराब पीने का आदि है। वह हर रोज शराब पीकर नशे में धुत रहता है और उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार को भी रूना का अपने पति से झगड़ा हो गया था।

0
265
Maharashtra News
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से बीते सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां महाड तहसील में रहने वाली एक महिला ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया, जिसकी वजह से सभी बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।बच्‍चों को कुएं में फेंकने के बाद उसने खुद भी कुंए में छलांग लगा दी, लेकिन उसे एक शख्‍स ने ऐसा करते देख लिया। उसने ग्रामीणों को घटना बताई और लोगों को इकटठा किया।

सभी के प्रयास से किसी तरह महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,लेकिन 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस का दी गई।जानकारी के अनुसार रूना का अपने पति चिखुरी साहनी से झगड़ा हो गया था। इसी बात पर सोमवार की रात करीब 8 बजे वह अपने 6 बच्चों को कुएं में धक्का दे कर गिरा दिया। इसके बाद वह कुएं में कूद गई।

kua 4

Maharashtra News: घरेलू कलह से परेशान होकर उठाया कदम

Mumbai News
Maharashtra News

पुलिस के अनुसार आरोपी रूना का पति शराब पीने का आदि है। वह हर रोज शराब पीकर नशे में धुत रहता है और उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार को भी रूना का अपने पति से झगड़ा हो गया था। रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर रूना ने ये कदम उठाया। रूना की 5 बेटियां और एक बेटा था, रूना की सबसे बड़ी बेटी लगभग 10 वर्ष और छोटी बेटी महज 1.5 वर्ष की थी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here