पाताल में धंसता जा रहा जोशीमठ! घरों की दीवारों पर आई दरारें, जायजा लेने पहुंचेंगे CM धामी

0
84
Joshimath Sinking: पाताल में धंसता जा रहा जोशीमठ! घरों की दीवारों पर आई दरारें, हालातों का जायजा लेने पहुंचेंगे CM धामी
Joshimath Sinking: पाताल में धंसता जा रहा जोशीमठ! घरों की दीवारों पर आई दरारें, हालातों का जायजा लेने पहुंचेंगे CM धामी

Joshimath Sinking: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोशीमठ पर बड़ी आपदा का खतरा मंडरा रहा है। जहां 500 घरों में भूस्खलन के कारण वहां रहना खतरे से खाली नहीं है। इलाके के कई मकानों में दरारें पड़ गई है। सुरक्षित स्थान की तलाश में लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है। वहीं, दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को बचाने का आश्वासन दिया है।बताया जा रहा है कि गुरुवार, 5 जनवरी को सीएम जोशीमठ का दौरा करेंगे और हालातों का जायजा लेंगे।

स्थानीय लोग दहशत में हैं। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से जरूरी कदम ना उठाए जाने के कारण लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ लोग मशाल जला कर सड़कों पर उतरे हैं।

Joshimath Sinking: 8 सदस्यों की टीम का गठन

सीएम धामी ने क्षेत्र में दोबारा अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की 8 सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम गुरुवार को जोशीमठ जाएगी और वहां दो दिन तक भूधंसाव वाले इलाकों का निरीक्षण करेगी। विशेषज्ञों की ये टीम इस समस्या से निपटने के लिए सरकार को सुझाव भी देगी।

जोशीमठ जाने वाले विशेषज्ञ टीम में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से डॉक्टर पीयूष रौतेला, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र से डॉक्टर शांतनु सरकार, आईआईटी रुड़की से प्रोफेसर बीके महेश्वरी, जीएसआई से मनोज कास्था, डब्ल्यूआईएचजी से डॉक्टर स्वपना मित्रा चौधरी और एनआईएच रुड़की से डॉक्टर गोपाल कृष्णा को शामिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी ये टीम 16 से 20 अगस्त 2022 के बीच जोशीमठ के दौरे की अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को सौंप चुका है।

पाताल में धंसता जा रहा जोशीमठ! घरों की दीवारों पर आई दरारें, हालातों का जायजा लेने पहुंचेंगे CM धामी

Joshimath Sinking: स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

जोशीमठ में आने वाले प्रलय को देखते हुए वहां के लोग काफी डरे हुए हैं। स्थानीय लोग सरकार के विरोध में सड़कों पर आ गए हैं। हाथों में मशाल लिए लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि जोशीमठ हिंदुओं का पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। जहां धीरे-धीरे जमीन धंसती ही जा रही है। घरों की दीवारों पर दरारें पड़ गई है। रास्ते टूट चुके हैं। रास्तों के बीच से नाले निकल रहे हैं जो टूट गए हैं जिससे चारों तरफ पानी इधर -उधर निकल रहा है।

पाताल में धंसता जा रहा जोशीमठ! घरों की दीवारों पर आई दरारें, हालातों का जायजा लेने पहुंचेंगे CM धामी

लोगों में इतना खौफ कि की वह किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में भटक रहे हैं क्योंकि उन्हें न तो घर में सुरक्षित महसूस हो रहा और न ही बाहर। लोगों के बीच ये समस्या सामने आ गई है कि आखिर वो जाए तो जाए कहा। वहीं, दूसरी ओर सीएम धामी ने लोगों के लिए व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है लेकिन अभी भी इलाके में कई परिवार फंसे हुए हैं जिनकी जान पर लगातार खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand Road Accident: जोशीमठ के पास खाई में गिरी गाड़ी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here