Weather Update: Delhi-NCR में ठंड का सितम जारी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सल्सियस और न्यू नतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।ठंड और कोहरे का असर विमान की लैंडिंग पर भी पड़ा है।

0
124
Weather Update top news today
Weather Update

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है।गुरुवार की सुबह भी राजधानी हल्की धुंध की चादर में लिपटी दिखी।मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में गुरुवार को तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं लोधी रोड में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड और कोहरे का असर विमान की लैंडिंग पर भी पड़ा है।कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर एयरपोर्ट पर कई विमान कम दृश्यता के चलते लैंडिंग नहीं कर सके।मौसम विभाग के अनुसार 5 से 7 जनवरी तक दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन शीतलहर का प्रकोप रहने की संभावना है। ऐसे में कोहरे के साथ पारा और लुढ़क सकता है। लिहाजा लोगों को इससे बचने की सलाह भी दी गई है। गुरुवार की सुबह दिल्‍ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट भी जारी किया।

Weather Udpate hindi.
Weather Udpate.

Weather Update: UP में Red Alert

Weather Update: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 7 जनवरी तक राज्‍य के 27 जिलों में घने कोहरे और कोल्‍ड डे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्‍य 31 जिलों में मौसम खराब होने के लिए चेतावनी जारी की है।

Weather Update: शीतलहर के चलते स्‍कूल बंद

उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर में शीतलहर चलने से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है।मौसम विभाग से मिली चेतावनी और लगातार खराब होते मौसम को ध्‍यान में रखते हुए प्रशासन ने 4 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी स्‍कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। ये आदेश छात्रों के साथ ही पूरे स्‍कूल स्‍टाफ और नॉन टीचिंग स्‍टाफ के लिए भी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here