JNU Caste Slogan Row: जेएनयू की दीवारों पर लिखा, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’, ‘यहां खून बहेगा’; बनिया समाज के खिलाफ भी लिखे आपत्तिजनक नारे

0
151
JNU Caste Slogan Row: जेएनयू की दीवारों पर लिखा, 'ब्राह्मण भारत छोड़ो', 'यहां खून बहेगा'; बनिया के खिलाफ भी लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी
JNU Caste Slogan Row: जेएनयू की दीवारों पर लिखा, 'ब्राह्मण भारत छोड़ो', 'यहां खून बहेगा'; बनिया के खिलाफ भी लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी

JNU Caste Slogan Row: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाली दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। इस बार विवाद यूनिवर्सिटी के दीवार पर जातिवाद को लेकर लिखे गए स्लोगन को लेकर है। दरअसल, यूनिवर्सिटी के एक हिस्से की दीवार पर ब्राह्मण और बनिया समाज के खिलाफ भड़काऊ संदेश लिखे गए हैं। इसको लेकर एबीवीपी के सदस्यों का कहना है कि यह काम लेफ्ट विंग के छात्रों का है तो वहीं लेफ्ट विंग वालों ने इसे एबीवीपी की साजिश बताया है।

your paragraph text 20 1669943508
JNU Caste Slogan Row

JNU Caste Slogan Row: दीवारों पर आपत्तिजनक और भड़काऊ स्लोगन

जेएनयू के दीवारों पर जातिवाद और भड़काऊ स्लोगन इसे एक बार फिर सुर्खियों में ले आई है। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ नारा लिखा गया है। इतना ही नहीं, ब्राह्मण के साथ-साथ इसमें और भी कई जातियों के विरोध में नारे लिखे गए हैं। कुछ दीवारों पर सिर्फ ब्राह्मण और बनिया समाज के खिलाफ स्लोगन लिखे गए हैं। दीवारों पर लाल रंग से लिखा गया है कि ‘ब्राह्मण और बनिया हम आ रहे हैं’, वहीं अगली दीवार पर हैशटैग के साथ लिखा है, ‘We will Avenge…’, ‘THERE WILL BE BLOOD…’। इन दोनों स्लोगन का मतलब है हम बदला लेंगे और यहां खून होगा।

your paragraph text 21 1669943581
JNU Caste Slogan Row

JNU Caste Slogan Row: प्रोफेसरों को बनाया निशाना

इतना ही नहीं जेएनयू में पढ़ाने वाले कई प्रोफेसर को भी डराने की कोशिश की गई है। उनके चैंबर को निशाना बनाते हुए लिखा गया है, ‘GO BACK TO SHAKHA’ यानी अपने शाखा वापस लौट जाओ। वहीं, एक दीवार पर लगी नीले रंग के नेम प्लेट पर राज यादव नाम लिखा है जो उन प्रोफेसर का नाम बताया जा रहा है। ‘शाखा वापस लौट जाओ’ से इनका मतलब आरएसएस की शाखा से है।

JNU Caste Slogan Row: एक दूसरे पर आरोप लगा रहे छात्र संगठन

इस मामले को लेकर एबीवीपी का कहना है कि ऐसे मानसिकता का काम AISA द्वारा किया गया है वहीं AISA का कहना है कि यह पूरी साजिश एबीवीपी की तरफ से रची गई है। वहीं, जेएनयू के छात्रों का कहना है कि यह घटना 30 नवंबर की है लेकिन अब तक इस मामले को लेकर किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

डीन से मांगी गई रिपोर्ट

जेएनयू प्रशासन ने विवादित नारों के मामले को लेकर संबंधित विभाग के डीन से जांच कराने और उसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। साथ ही जेएनयू के वाइस चांसलर का कहा है कि अगर ऐसी घटना दोबारा होती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित खबरें:

Chhattisgarh News: प्यार की खौफनाक सजा! घुमाने के बहाने प्रेमिका को ले गया साथ, फिर हुआ कुछ ऐसा…

Mumbai Crime News: शर्मनाक! स्कूल के बाथरूम में 13 साल की लड़की के साथ रेप, पुलिस ने 2 नाबालिगों को किया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here