Delhi Hit and Run Case: दिल्‍ली की सड़क पर कोहराम, कार सवार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्‍कर, कार की छत पर गिरा युवक, 3 किलोमीटर तक दौड़ाई गाड़ी

Delhi Hit and Run Case: पुलिस के अनुसार प्रत्‍यक्षदर्शी मोहम्‍मद बिलाल ने अपनी स्‍कूटी से कार की पीछा किया। इस दौरान उसके वीडियो भी बनाया।

0
68
Delhi Hit and Run Case top news
Delhi Hit and Run Case

Delhi Hit and Run Case:देश की राजधानी दिल्‍ली में एक दर्दनाक रोजरेज का मामला सामने आया है।दिल्‍ली के पॉश इलाके केजी मार्ग-टॉलस्‍टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार शख्‍स ने बाइक सवार 2 भाइयों को जोरदार टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी,कि एक लड़का उछलकर दूर जा गिरा। जबकि एक लड़का कार की छत पर जा गिरा।इतना होने के बावजूद लड़के कार रोकने की बजाय दौड़ाते रहे।इस दौरान 30 वर्षीय दीपांशु वर्मा की मौत हो गई। जबकि उसका बुआ का 20 वर्षीय लड़का मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार प्रत्‍यक्षदर्शी मोहम्‍मद बिलाल ने अपनी स्‍कूटी से कार की पीछा किया। इस दौरान उसके वीडियो भी बनाया।

Delhi Hit and Run Case News
Delhi Hit And Run Case.

Delhi Hit and Run Case:लड़के को नीचे फेंक भागे आरोपी

Delhi Hit and Run Case:इस दौरान कार की छत पर लड़का लटका रहा और गाड़ी भागती रही।करीब 3 किलोमीटर बाद दिल्‍ली गेट पहुंचने पर आरोपियों ने छत पर लड़के को नीचे फेंककर भाग गए। जानकारी के अनुसार लड़के की मौत हो गई।

Delhi Hit and Run Case:आरोपी दबोचा

Delhi Hit and Run Case:दिल्‍ली पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।दुर्घटना 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुई।आरोपियों ने 1 बजे घायल को कार से नीचे फेंका। हादसे में जान गंवाने वाला दीपांशु ज्‍वैलरी शॉप चलाता था और इकलौता पुत्र था।

Delhi Hit and Run Case:कंझावला मामले की यादें हुई ताजा

राजधानी दिल्‍ली की सड़कों पर हिट एंड रन के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।इसी वर्ष जनवरी की शुरुआत में कंझावला में एक कार एक्‍सीडेंट में 20 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई थी। अंजलि नए साल की पार्टी कर अपने घर लौट रही, उसकी स्‍कूटी को एक कार ने जोरदार टक्‍कर मार दी थी।टक्‍कर लगने के बाद अंजलि गाड़ी के टायर में फंस गई।आरोपी उसे 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे।इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here