दिल्ली में 8 दिनों तक सुबह 10:20 से दोपहर 12:35 बजे तक नहीं उड़ेगी कोई फ्लाइट, Delhi एयरपोर्ट पर 26 जनवरी तक सख्ती

0
15

दिल्ली एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप दिल्ली से 19 से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। उड़ान सेवा को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है। इसके मुताबिक गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक फ्लाइट्स पर पाबंदी लगाई गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी एक नोटम (नोटिस टू एयरमेन) में कहा कि 26 जनवरी तक सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। देश इस साल 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे और यह छठी बार होगा जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित अतिथि होंगे।

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

दिल्ली पुलिस भी गणतंत्र दिवस को लेकर सतर्क है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने 26 जनवरी से ठीक पहले आतंकवादी गतिविधियों के इनपुट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पैराग्लाइडर, पैरामोटर जैसे हवाई उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसमें हैंग ग्लाइडर, मानवरहित हवाई विमान जैसे खिलोने आदि, मानव रहित विमान प्रणाली, सूक्ष्म प्रकाश विमान, दूर से संचालित विमान , ड्रोन, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान क्वॉर्डकॉप्टर और पैरा जंपिंग आदि पर पूरी तरह से रोक रहेगी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से यह आर्डर जारी कर दिया गया है।

परेड में बहुत कुछ है खास

इस बार गणतंत्र दिवस इसलिए भी खास होने वाला है। क्योंकि पहली बार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सभी महिला मार्चिंग और ब्रास बैंड टुकड़ियां इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भाग लेंगी और एक सहायक कमांडेंट रैंक की महिला अधिकारी और दो अधीनस्थ अधिकारी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए कुल 144 महिला बीएसएफ कांस्टेबलों का नेतृत्व करेंगे।

बता दें कि गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सतर्कता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2,274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग लेंगे। 907 लड़कियों के साथ, इस वर्ष के शिविर में लड़की कैडेटों की सबसे बड़ी भागीदारी देखी जाएगी।

यह भी पढ़ें:

महुआ मोइत्रा ने दिल्ली का सरकारी आवास किया खाली, लोकसभा से पिछले महीने हुई थी निष्कासित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here