बिहार: शव यात्रा में ऑर्केस्ट्रा डांसरों के ठूमके, डीजे पर झूम रही है भीड़

0
667


कंधे पर पिता का शव लिए ठुमके लगा रहे बेटे और सामने भोजपुरी गाने पर थिरक रही ऑर्केस्ट्रा डांसर। यहां लोग रोने के बजाय डांसर पर जान छिड़क रहे हैं। एक से बढ़कर एक अश्लील गानों पर जमकर डांस चल रहा है। ये बारात नहीं है, बल्कि जीवन के अवसान पर निकाली गई अनोखी शव यात्रा है, जो अब बिहार के छपरा के एकमा प्रखंड के साधपुर से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर अब लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। दरअसल, 104 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने के बाद घरवालों ने शव यात्रा को यादगार बनाने की सोची। लेकिन, यादगार बनाने के क्रम में वे अश्लीलता परोस गए, जिससे अब वे मजाक के पात्र बन रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस शव यात्रा की आलोचना कर रहे हैं।

वायरल वीडियो एकमा के साधपुर का है, जहां एक बुजुर्ग के शव यात्रा में परिजन भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। मृतक भोला यादव के परिजनों ने मौत के गम को ऑर्केस्ट्रा डांसर के जरिए खुशी में बदल दिया।

भोला यादव की मौत 104 साल के उम्र हुई है। बेहद बुजुर्ग अवस्था में स्वाभाविक मृत्यु के बाद परिजनों ने शव यात्रा को डांस-म्यूजिक से चर्चित बना दिया। अब यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली पर भोजपुरी गाने पर डांसर ठुमके लगा रही है।

वहीं नीचे शव को कंधा देते हुए लोग भी उसके साथ झूमते नजर आ रहे हैं। ये शव यात्रा एकमा के साधपुर से निकलकर डुमाई गढ़ शमशान घाट पहुंचे, जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए। इधर, शवयात्रा में भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने बताया किन भोला यादव 104 साल की उम्र में दुनिया से गए।

यह भी पढ़ें:

एटीएम और दीवार के बीच फंसा चोर, सोशल मीडिया पर जमकर तस्वीरें वायरल

लखनऊ में बीच सड़क पर महिला ने युवक को पीटा, ट्रैफिक पुलिस देखती रही तमाशा, वीडियो वायरल

उनकी शव यात्रा को यादगार बनाने के लिए मनोरंजन हेतु डांसर और ऑर्केस्ट्रा डांसर का कार्यक्रम रखा गया था। भोला यादव अपने चार पुत्रों के साथ नाती-पोता का भरा पूरा खुशहाल परिवार छोड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर इस अनोखी शव यात्रा की काफी चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here