Ayodhya Ram Mandir: रामलला 22 जनवरी को अपने मंदिर में होंगे विराजमान, जानें प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल,15-22 जनवरी तक होंगे ये कार्यक्रम…

0
159

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में लगभग 500 साल बाद भगवान राम को उनकी जन्मभूमि पर स्थापित किया जाएगा। हिंदू धर्म में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा क्योंकि इस दिन सालों बाद अयोध्या में रामलला को मंदिर के मुख्या गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है लोगों में उत्‍साह भी बढ़ता जा रहा है। इस कार्यक्रम को भव्‍य बनाने के लिए कई दिनों से जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

Ayodhya Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्‍ठा से पहले ही भक्‍तों ने अयोध्‍या नगरी में पहुंचना शुरू कर दिया है। 500 साल के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने सिंहासन पर विराजने वाले हैं। हर कोई श्री राम का पहला दर्शन पाने के लिए उत्सुक है लेकिन भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने ये निर्णय लिया हैं कि भक्तों के लिए मंदिर 22 जनवरी को बंद रखा जाएगा और सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही मंदिर में जाने की अनुमति होगी। ऐसे में अगर आप भी अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप रामलला के इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

ayodhya 1 2
Ram Mandir

15 जनवरी से 22 जनवरी तक कई अनुष्ठान होंगे, जानें राम मंदिर के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल और प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त…

15 जनवरी 2024-रामलला के बालरूप की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

16 जनवरी 2024-अधिवास अनुष्ठान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत।

17 जनवरी 2024-रामलला के विग्रह को नगर भ्रमण कराया जाएगा।

18 जनवरी 2024-प्राण-प्रतिष्ठा विधि प्रारंभ।

19 जनवरी 2024-यज्ञाग्नि की स्थापना।

20 जनवरी 2024-81 कलश सरयू जल से गर्भगृह धोया जाएगा, वास्तु शांति कार्यक्रम और प्रतिमा का अन्नाधिवास।

21 जनवरी 2024-रामलला का सभी तीर्थ के 125 कलश जल से स्नान।

22 जनवरी 2024-मध्याहन मृगशिरा नक्षत्र में प्रात-प्रतिष्ठा।

राम लला प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त

अयोध्या में राम मंदिर के लिए करीब पांच शताब्दियों का इंतजार खत्म होने वाला है। राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापना के लिए 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकंड का मुहूर्त रहेगा।

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि APN NEWS किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

यह भी पढ़ें:

PM Modi Ayodhya Visit:  प्रधानमंंत्री का अयोध्या में संबोधन, 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही पूरी दुनिया..

PM Modi ने फेसबुक पर शेयर की ‘महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ की मनमोह लेने वाली तस्वीरें, होंगी ये सुविधाएं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here