Rohit Sharma : रोहित शर्मा के नाम होगा एक और कीर्तिमान, इतिहास रचने से बस 6 छक्के दूर

0
16

Rohit Sharma : ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा एक और रिकॉर्ड बनाने से बस 6 छक्के दूर हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट, टेस्ट, टी20 और वनडे के आंकड़ों को मिलाकर रोहित शर्मा एक नया कीर्तिमान बनाने वाले हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 7 मार्च से शुरू होगा। जिसमें उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लंबी पारी खेलते हुए 6 या उससे अधिक छक्के लगाएंगे और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामले में इतिहास रच देंगे।

Rohit Sharma : 6 छक्के मारकर छू लेंगे 600 का आंकड़ा

साल 2007 में वर्ल्ड क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से अब तक रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 594 छक्के जड़े हैं। ऐसे में वह 600 छक्के के कीर्तिमान को टच करने से केवल छह हवाई सिक्सर दूर हैं। रोहित ने सबसे अधिक 323 छक्के वनडे करियर में जड़े हैं। रोहित अब तक 262 एकदिवसीय मैच खेले हैं। वहीं, 151 टी20 मैचों में रोहित ने 190 छक्के लगाए हैं। जबकि, टेस्ट में रोहित ने अब तक अपने करियर में 58 मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 81 छक्के लगे। तीनों फॉर्मेट में मिलाकर फिलहाल रोहित शर्मा ही विश्व के सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। यानी कि आज तक ये कारनामा कोई भी नहीं कर सका है।

मौजूदा समय में सिक्स लगाने के मामले में रोहित शर्मा के इर्द गिर्द भी कोई खिलाड़ी नहीं है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल हैं, जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 553 छक्के लगाए थे। वहीं तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने अपने करियर में 476 छक्के लगाए थे।

WTC में 50 छक्के लगाने का कारनामा करने से 1 सिक्स दूर हैं रोहित

साल 2019 से शुरू हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के अब तक दो टूर्नामेंट (2019-2021 और 2021-2023) खेले जा चुके हैं और तीसरा टूर्नामेंट या कहें संस्करण (2023-25) मौजूदा समय में खेला जा रहा है। इसमें अब तक 44 मैचों की 81 पारियों में 78 सिक्स लगाकर इंग्लैंड टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नंबर 1 पर हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक 31 मैचों (WTC में) की 53 पारियों में अब तक 49 सिक्स लगाए हैं। यानी कि वे एक और छक्का जड़कर डब्ल्यूटीसी में 50 छक्के पूरे करने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। जबकि इस लिस्ट में तीसरे पर भारत के ही खिलाड़ी रिषभ पंत मौजूद हैं, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी के 24 मैचों की 41 पारियों में बल्लेबाजी करके 38 छक्के जड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here