महिला क्रिकेटर का पेड़ से लटका मिला शव, 3 दिन से गायब थी खिलाड़ी

0
118
Odisha Cricketer
Odisha Cricketer

Odisha Cricketer: क्रिकेट जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक महिला खिलाड़ी का शव पेड़े से लटका हुआ मिला है। भारतीय महिला क्रिकेटर की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। जानकारी अनुसार खिलाड़ी ओडिशा की रहने वाली थी। महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव गुरुदिझटिया के एक जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया है।

Odisha Cricketer: जंगल में मिली खिलाड़ी की स्कूटी

Odisha Cricketer
Odisha Cricketer

वहीं मौत के बाद महिला खिलाड़ी के परिवार वाले ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन और महिला टीम की कोट पर आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि खिलाड़ी पिछले 3 दिनों से गायब थी। जिसके बाद 13 जनवरी को जंगल के पास उसका स्कूटर औऱ हेलेमेट देखा गया था। पुलिस के मुताबिक जंगल में ही कहीं राजश्री का मोबाइल भी था। लेकिन वह बंद हो गया था। आखिरी मोबाइल लोकेशन के हिसाब से पुलिस ने खिलाड़ी का पता लगाया।

ओडिशी टीवी की खबरों के अनुसार खिलाड़ी काफी दिनों से तनाव में थी। वह क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने वाली थी। लेकिन उसे फाइनल में जगह नहीं मिली तो वह तनाव में रह रही थी। जिसके बाद 11 जनवरी के बाद उसे किसी ने नहीं देखा।

परिवार का क्या है आरोप?

खिलाड़ी की मां का कहना है कि उसे जानकर टीम में सिलेक्ट नहीं किया गया। वह कैंप के लिए कटक आई थी यहां वह होटल में ठहरी थी। 10 दिन के कैंप के बद भी मेरी बेटी को सिलेक्ट नहीं किया गया। मेरी बेटी बेस्ट प्लेयर थी। वह काफी तनाव में थी। उसने अपनी बहन को भी फोन किया था। इतना ही नहीं परिवार का यह भी आरोप है कि उनकी बेटी गायब हुई इसकी जानकारी उन्हें किसी ने नहीं दी। जब उन्होंने अपने बेटी से संपर्क करने की कोशिश की तब उन्हें इस बात का पता चला। उनका आरोप है कि राजश्री की हत्या हुई है उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी आंखे भी खराब थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here