IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को 11 बजे से होगा शुरू, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

0
225
IPL
IPL

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन जल्द ही होने वाला है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन शुरू होगी। मेगा ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा, इसको लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। सुबह 11 बजे से मेगा ऑक्शन शुरू होगी। आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर पर मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई। नीलामी दो दिनों तक चलेगी। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए इस बार 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इसका लाइव स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर नीलामी को लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन जल्द

नीलामी में 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है। कैप्ड वो खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं अनकैप्ड खिलाड़ी वो होते हैं जो घरेलू क्रिकेट या लीग क्रिकेट भारत या फिर अन्य देश में खेल चुके हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के भी हैं, जिनकी मेगा ऑक्शन में बोली लगेगी।

IPL 2022
IPL 2022

ऑक्शन में इस बार 10 टीमें भाग लेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जाएंट्स और अहमदाबाद टाइटन्स टीम आईपीएल 2022 का हिस्सा होगी।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में अब 48 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। वहीं, 20 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके अलावा 34 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। 

संबंधित खबरें:

Ahmedabad Titans होगा आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी का नाम, IPL 2022 के लिए 10 टीमों के नाम का हुआ ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here