FIFA World Cup: विश्व कप फाइनल में पहुंचा फ्रांस, मोरक्को को 2-0 से हराया; अब होगी अर्जेंटीना से भिड़ंत

0
131
FIFA World Cup
FIFA World Cup

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल (Semi Final) में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने से चूक गया। मोरक्को की हार के बाद मोरक्को के फैंस का गुस्सा देखने को मिला। बात अगर फ्रांस की करें तो फ्रांस ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाला पहला डिफेंडिंग चैंपियन बन गया।

FIFA World Cup: अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

जीत के बाद फ्रांस के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पेरिस में जगह-जगह जश्न का माहौल बना हुआ है। अब फ्रांस 18 दिसंबर 2022 को फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फीफा विश्व कप में आखिरी बार फ्रांस और अर्जेंटीना की भिड़ंत 2018 में हुई थी। 2018 के बाद अब 2022 में फिर दोनों को एक साथ देखा जाएगा। अब देखना ये होगा कि फाइनल में जीत किसकी होती है। गौरतलब है कि सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की भिड़ंत क्रोएशिया से हुई थी। बता दें कि क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अर्जेंटीना की टीम अबतक 2 बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

FIFA World Cup
FIFA World Cup

इस बार फीफा विश्व कप का आयोजन कतर में किया गया है। फुटबॉल का महाकुंभ कहा जाने वाला यह वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही इसके फैंस में भी उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। फीफा विश्व का पहला सेमीफाइनल अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला गया था। दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार थी। लेकिन सेमीफाइनल में मेसी की टीम पहुंची। मालूम हो कि अर्जेंटीना की टीम क्रोएशियाकी टीम को हराकर फाइनल में पहुंची है।

fifafeeee 1
FIFA World Cup

यह भी पढ़ेंः

Qatar ने Football World Cup के लिए खर्च किए 24 लाख करोड़ रुपये, जानिए नया शहर, नए स्टेडियम, मेट्रो से लेकर क्या-क्या बदला

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, पावर ग्रिड ठप होने से लाखों घरों में छाया अंधेरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here