Dhanteras 2022 के साथ पांच दिवसीय दीपोत्‍सव की शुरुआत, जानिए धनतेरस का महत्‍व, पूजा मुहूर्त और बहुत कुछ

Dhanteras 2022 : इस दिन मां लक्ष्मी, कोषाध्यक्ष कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है।

0
166
Dhanteras 2022: कब मनाया जाएगा धनतेरस, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त...
Dhanteras 2022: कब मनाया जाएगा धनतेरस, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त...

Dhanteras 2022 : धनतेरस के साथ ही आज यानी शनिवार से दीवाली के पांच दिवसीय पावन पर्व का आगाज हो गया है। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हर वर्ष धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले आता है।इसी दिन से दीपोत्‍सव की शुरुआत मानी जाती है। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की भी पूजा की जाती है।इस साल धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

इस दिन मां लक्ष्मी, कोषाध्यक्ष कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है।आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त।

devi Lakshmi 2 1
Dhanteras 2022.

Dhanteras 2022 : धनतेरस पूजा का मुहूर्त जानिए यहां

ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन देवताओं के वैद्य भगवान धनवंतरी की जयंती भी मनाई जाती है। धनतेरस पर त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करना लाभकारी माना गया है। इस साल त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को है।त्रयोदशी तिथि आज 22 अक्टूबर शनिवार को शाम 6 बजकर बजकर 3 मिनट तक रहेगी इसलिए 22-23 अक्टूबर दोनों दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर रात्रि 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इस दिन त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है।

Dhanteras 2022: सर्वार्थ सिद्धी योग में करें खरीदारी

ज्‍योतिषियों के अनुसार धनतेरस के दिन सोने-चांदी की चीजों को सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदना काफी शुभ माना जाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग को काफी शुभ माना जाता है।क्‍योंकि इसमें सभी सिद्धियों का वास होता है। सर्वार्थ सिद्धि योग को सबसे बड़ा मुहूर्त माना जाता है और धनतेरस के दिन स्वर्ण और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए इससे बड़ा महोत्‍सव होता है।

Dhanteras 2022: सोना-चांदी खरीदने का शुभ-मुहूर्त जानिए यहां

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सर्वार्थ सिद्ध योग में कोई भी काम करने से रिद्धि-सिद्धि आती हैं।इसका काफी फायदा मिलता है।ऐसे में धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्ध योग में सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन इससे बढ़ा कोई भी मुहूर्त नहीं होता।धनतेरस के मौके पर राहुकाल में खरीदारी करने से बचें। 23 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक राहुकाल है इसलिए इस समय पर खरीदारी न करें। 23 अक्टूबर 2022 धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्ध योग सुबह 6 बजकर 31 मिनिट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 34 मिनिट पर समाप्त होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here