Dhanteras 2022 जानिए किन वस्‍तुओं को खरीदना रहेगा बेहद शुभ?

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन लोग सोने, चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन खरीदे गए सोने, चांदी अथवा बरतन से बरकत होने के साथ लक्ष्‍मी मां भी प्रसन्‍न होती हैं।

0
139
Dhanteras 2022 ki khabar
Dhanteras 2022

आगामी रविवार को धनतेरस है।इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हर वर्ष धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले आता है।इसी दिन से शुरुआत हो जाएगी दीपोत्‍सव के पर्व दिवाली की। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की भी पूजा की जाती है।इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

इस दिन मां लक्ष्मी, कोषाध्यक्ष कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है।आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त।

top news on Dhanteras 2022.
Dhanteras 2022.

Dhanteras 2022: धनतेरस मुहूर्त जानिए यहां

Dhanteras ans Kuber. Lakshmi Pujan.
Dhanteras 2022.

धनतेरस के दिन लोग सोने, चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन खरीदे गए सोने, चांदी अथवा बरतन से बरकत होने के साथ लक्ष्‍मी मां भी प्रसन्‍न होती हैं। इसके साथ ही भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।

धनतेरस पूजा रविवार, अक्टूबर 23, 2022 पर
धनतेरस मुहूर्त :शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक
अवधि : 1 घंटे 21 मिनट

Dhanteras 2022: सर्वार्थ सिद्धी योग में खरीदारी करना सर्वश्रेष्‍ठ

ज्‍योतिषियों के अनुसार धनतेरस के दिन सोने-चांदी की चीजों को सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदना काफी शुभ माना जाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग को काफी शुभ माना जाता है।क्‍योंकि इसमें सभी सिद्धियों का वास होता है। सर्वार्थ सिद्धि योग को सबसे बड़ा मुहूर्त माना जाता है और धनतेरस के दिन स्वर्ण और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए इससे बड़ा महोत्‍सव होता है।

Dhanteras 2022: वाहन की खरीद, फरोख्‍त

ये भी देखने में आया है कि कुछ लोग धनतेरस के दिन वाहन या जमीन जायदाद भी खरीदते हैं।धनतेरस के दिन यदि वाहन खरीदते हैं उससे आपको साल भर शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है।

Dhanteras 2022: झाड़ू

झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है।ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ होता है।चूंकि लक्ष्मी मां को सफाई से खास प्रेम है और गंदगी वाली जगहों से लक्ष्मी दूर भागती हैं, इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन सींक वाली झाड़ू खरीदने से गरीबी दूर हो जाती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here