Delhi ki Ramleela: भगवान श्रीरामचंद्र ने तोड़ा शिव धनुष, सीता स्‍वयंवर देख दर्शकों ने खूब बजाई तालियां, MP, MLA ने निभाए अहम किरदार

Delhi ki Ramleela: इस दौरान खाद्य और सार्वजनिक राज्य मंत्री भारत सरकार अश्विनी कुमार चौबे ने ऋषि विश्वामित्र की भूमिका निभाई। वहीं दिल्‍ली के रोहिणी क्षेत्र से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने राजा जनक का किरदार निभाया।

0
252
Delhi ki Ramleela: top news today
Delhi ki Ramleela

Delhi ki Ramleela: दिल्‍ली-एनसीआर में रामलीलाओं का मंचन जारी है।इसी क्रम में अलग-अलग जगहों पर भगवान श्रीराम जी सुंदर लीला का मंचन हुआ।दिल्‍ली के लाल किला मैदान की मशहूर लवकुश रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में भी कई सुंदर दृश्‍यों का मंचन हुआ।लव कुश रामली कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि गणपति महाराज की आरती एवं पूजा के साथ लीला का शुभारंभ हुआ। बीते बुधवार को आयोजित लीला में जनक दूत आगमन, अहिल्या उद्धार, अष्ट सखी संवाद, गिरजा पूजन, सीता स्वयंवर,रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला एवं प्रभु श्री राम की आरती के साथ लीला संपन्न हुई।

इस दौरान खाद्य और सार्वजनिक राज्य मंत्री भारत सरकार अश्विनी कुमार चौबे ने ऋषि विश्वामित्र की भूमिका निभाई। वहीं दिल्‍ली के रोहिणी क्षेत्र से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने राजा जनक का किरदार निभाया।इस दौराना सीता स्‍वयंवर का दृश्‍य दर्शकों को बेहद सुंदर लगा, श्रीरामचंद्र जी के द्वारा शिव धनुष तोड़ते ही मंच पर पुष्‍प वर्षा देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

Delhi Ki Ramleela: top latest news hindi .
Delhi Ki Ramleela.

Delhi ki Ramleela: भगवान शिव और पार्वती संवाद का मंचन

Delhi ki Ramleela 2022. top hindi news .
Delhi Ki Ramleela.

Delhi ki Ramleela: कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में श्रीगणेश वंदना के साथ बालाजी रामलीला कमेटी ने मंचन शुरू किया। यहां पहले दिन भगवान शंकर और मां पार्वती संवाद का मंचन किया गया। नारद मोह की लीला भी दिखाई गई। इसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म दिखाया गया। कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा और महामंत्री राम किशोर गुप्ता ने बताया कि रामलीला मंचन का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

मयूर विहार फेज-एक के पास चिल्ला डीडीए ग्राउंड में श्री रामलीला एवं शिव कांवड़ सेवा ट्रस्ट की ओर से रामलीला एवं दशहरा महोत्सव मेला का शुभारंभ किया गया।मंचन के पहले दिन नारद मोह लीला दिखाई गई। उसके माध्यम से संदेश दिया गया कि मनुष्य को कभी गर्व नहीं करना चाहिए। लीला में दिखाया गया कि नारद जी के घमंड को तोड़ने के लिए किस प्रकार भगवान विष्णु माया रचते हैं।

Delhi ki Ramleela:कहीं राम जन्‍म, कहीं ताड़का वध का मंचन

Delhi ki Ramleela: दिल्‍ली के रोहिणी, नेताजी सुभाष प्‍लेस, आदर्शनगर, जहांगीरपुरी, बुराड़ी, जनकपुरी, शालीमार बाग, पीतमपुरा और द्वारा समेत कई जगहों पर भव्‍य रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान किसी जगह प्रभु श्रीराम का जन्‍म, कहीं ताड़का वध तो कहीं लक्ष्‍मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर लीला का आनंद लिया। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का भी संकल्‍प लिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here