Nanda Devi Festival 2022: नैनीताल में धूमधाम से हुआ नंदा देवी महोत्‍सव का आगाज, देवी के दर्शन करने को उमड़ी भक्‍तों की भीड़

Nanda Devi Festival 2022: नैनीताल में आयोजित नंदा देवी महोत्‍सव में पहुंचे भक्‍त मां के दर्शन, शोभायात्रा में भाग लेने के बाद उनसे सुख, समृद्धि की कामना करते हैं। इतना ही नहीं देवी से नैनीताल पर अपनी कृपा बनाए रखने के साथ ही उनके हर संकट को हरने की दुआ भी की जाती है।

0
209
Nanda Devi Festival 2022 in Nainital
Nanda Devi Festival 2022 in Nainital

Nanda Devi Festival 2022: सरोवर नगरी नैनीताल में भाद्रपद का माह बेहद खास है। यहां 1 सितंबर से नंदा देवी महोत्‍सव का आगाज हो गया है, करीब 1 सप्‍ताह तक चलने वाले इस महोत्‍सव को देखने और देवी के दर्शनों के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ी है। गणेश पूजन के साथ शुरू हुए महोत्‍सव में कदली वृक्ष यानी केले के पेड़ का काफी महत्‍व होता है। यहां सेवा में जुटा एक दल कदली वृक्ष लेने के लिए ढोल बाजों के साथ निकलता है।

अगले दिन कदली वृक्ष पूरी भव्यता के साथ नैनीताल लाए जाते हैं। इस वर्ष कदली वृक्ष ज्योलीकोट के भल्यूटी गांव से लाए जाएंगे। षष्‍टमी के दिन इन कदली वृक्ष के तनों की पूजा-अर्चना करने के बाद सप्तमी को इनसे मां नंदा की मूर्तियाँ बनाई जाएंगीं।अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में इन्हें वस्त्र आभूषणों से सजाकर मंदिर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान यहां पर भक्‍त भजन-कीर्तन पर देवी की पूजा करेंगे और नवमी के दिन कन्याकुमारियों की पूजा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Nanda Devi Festival 2022 in Nainital hindi news.
Nanda Devi Festival 2022.

Nanda Devi Festival 2022: दशमी के दिन निकलेगी विशाल शोभायात्रा

दशमी तिथि के दिन मां नंदा के डोले को पूरी भव्‍यता और गाजे-बाजे के साथ नगर में घुमाया जाएगा। इस विशाल शोभायात्रा में दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। देवी के जयकारों के बीच डोले को पूरे नैनीताल में भ्रमण कराया जाता है। इसके बाद सरोवर में ही पाषाणदेवी मंदिर के निकट इसका विसर्जन किया जाता है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल में होने हर वर्ष आयोजित किए जाने वाला नंदा देवी महोत्सव अल्मोड़ा से ही आया है। यह भी कहा जाता है कि अल्मोड़ा से नैनीताल आकर बसे लोगों ने ही यहां इसकी शुरुआत भी की। नैनीताल के नंदादेवी महोत्सव के विषय में कहा जाता है कि 1903 में यहाँ पर मोतीराम साह के द्वारा नन्दाष्टमी के मौके पर भव्य महोत्सव का आयोजन शुरू करवाया गया था।यही वजह है कि नैनीताल और अल्मोड़ा में होने वाले नंदा देवी महोत्सव की परंपराएं लगभग एक सामान ही होती हैं।

Nanda Devi Festival 2022: देवी से मांगते हैं सुख, समृद्धि की कामना

nanda devi 3
Nanda Devi Festival 2022.

नैनीताल में आयोजित नंदा देवी महोत्‍सव में पहुंचे भक्‍त मां के दर्शन, शोभायात्रा में भाग लेने के बाद उनसे सुख, समृद्धि की कामना करते हैं। इतना ही नहीं देवी से नैनीताल पर अपनी कृपा बनाए रखने के साथ ही उनके हर संकट को हरने की दुआ भी की जाती है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं पारंपरिक पिछोड़, लहंगा और कुमाऊंनी गहनों में देवी की आरती गातीं हैं। देवी को लोकगीतों और सुंदर भजनों से रिझाने का प्रयास भी भक्‍त करते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here