चोटिल होने के बावजूद नडाल का कमाल, US Open 2022 के तीसरे दौर में दिखाएंगे जलवा

US Open 2022 : बीते गुरुवार को पहला सेट गंवाने के बाद नडाल चोटिल हो गए थे। बावजूद इसके उन्‍होंने फैबियो फोगनिनी पर जीत दर्ज की।

0
221
US Open 2022 : Rafel Nadal
US Open 2022

US Open 2022 : टेनिस के दिग्‍गज खिलाड़ी राफेल नडाल चोटिल होने के बावजूद यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में जगह बनाने में सफल हो गए हैं। बीते गुरुवार को पहला सेट गंवाने के बाद नडाल चोटिल हो गए थे। बावजूद इसके उन्‍होंने फैबियो फोगनिनी पर जीत दर्ज की। 22 बार के ग्रैंड स्‍लेम चैंपियन नडाल ने फैबियो को 2-6, 6-4, 6-2 से हराया। उनका मुकाबला रिचर्ड गास्‍केट के साथ होगा। दरअसल राफेल को अपनी ही गलती से चोट लग गई। जिससे खून बहने लगा। चौथे सेट में गलती से उन्‍होंने एक शॉट बचाने के प्रयास में रैकेट से नाक पर चोट लगा दी।हालांकि इस घटना से 5 मिनट तक बाधित रहा।

rafel injured
US Open 2022: Tennis Player Rafel Nadal injured.

US Open 2022 : भारत के बोपन्‍ना, रामनाथन पहले दौर में बाहर

यूएस ओपन में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत के रोहन बोपन्‍ना और रामकुमार रामनाथन अपने-अपने वर्ग में पहले दौर से बाहर हो गए। बोपन्‍ना पुरुष युगल और मिश्रित युगल के पहले दौर में हार गए, जबकि रामनाथन पुरुष युगल के पहले दौर में पराजित हुए।

US Open 2022 : पहले दौर में सेरेना- वीनस को लगा झटका

सेरेना और वीनस विलियम्‍स साढ़े चार साल बाद जब एक साथ कोर्ट पर उतरीं तो कोर्ट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।हालांकि इस जोड़ी को महिला युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। विलियम्‍स बहनों को फ्लशिंग मिडोज में लूसी हेराडेका और लिंडा नोस्‍कोवा की चेक गणराज्‍य की जोड़ी ने 7-6, 6-4 से पराजित किया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here