76th Independence Day: मंदिर और देवालयों पर कुछ यूं चढ़ा स्‍वतंत्रता का रंग, तिरंगे के रंग में रंगे देवस्‍थान

76th Independence Day : राजधानी दिल्‍ली के कालका जी मंदिर परिसर में तिरंगे की झलक नजर आई। यहां देवी कालकाजी को तिरंगे के रंग वाले फूलों से सजाया गया। पूरा दृश्‍य बेहद मनोरम लगा।

0
166
76th Independence Day: temples of India
76th Independence Day

76th Independence Day: आजादी की 76वीं वर्षगांव की धूम घर-घर नहीं बल्कि मंदिर और देवालयों में भी देखने को मिल रही है। अमृत महोत्‍सव कहें या जश्‍न ए आजादी इस रंग में हमारे मंदिर और देवस्‍थान भी आज अपनी अनुपम छटा बिखेर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्‍ली के कालकाजी से लेकर झंडेवालान, श्रीराम जन्‍मभूमि से लेकर उज्‍जैन महाकाल तक तिरंगे शान से लहरा रहे हैं। इसका संदेश है कि विभिन्‍नताओं के बावजूद देश में एकता है। इसकी झलक आज आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर साफ नजर आ रही है। आइये आपको दिखाते हैं देश के प्रमुख मंदिर जहां आजादी के इस पर्व की धूम है।

Banke ji
76th Independence Day At Banke Bihar ji Mandir Mathura.

76th Independence Day: श्रीबांके बिहारी मंदिर में तिरंगे के रंग में सजे भगवान

मथुरा स्थित श्रीबांके बिहारी जी के मंदिर में आज तिरंगे पूरी शान के साथ लहरा रहे हैं। श्री बांके बिहारी जी, राधा रानी जी के वस्‍त्र तिरंगे के रंग में रंगे हैं। इसके साथ की मंदिर के सोशल नेटवर्किंग साइट और ट्विटर हैंडल पर देश के तिरंगे के निर्माण और उसमें अब तक हुए बदलाव का वीडियो डाला गया है, जोकि बेहद सुंदर है।

76th Independence Day : श्रीराम जन्‍मभूमि पर लहराया तिरंगा

ram janambhumi
76th Independence Day At Ayodhya Shri Ramjanambhumi.

अयोध्‍या स्थित श्रीराम जन्‍मभूमि पर तिरंगा पूरी शान के साथ लहराया। भक्‍तों ने श्रीरामलला विराजमान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में बड़ी संख्‍या में लोगों के हाथों में तिरंगे और फूल देखे गए। सभी ने एक स्‍वर में कहा वंदे मातरम।

76th Independence Day : उज्‍जैन महाकाल परिसर से लेकर मंदिर तक लिपटा तिरंगा

मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर से लेकर महाकाल तिरंगे के रंग में नजर आए। 15 अगस्त के मौके पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु यहां बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

Ujjain
76th Independence Day At Ujjain BaBa Mahakaal Temple.

76th Independence Day : उत्‍तराखंड के चंद्रेश्‍वर महादेव में सजा शिवलिंग

उत्‍तराखंड स्थित ऋषिकेश के चंद्रशेखर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग को तिरंगे के रंग के फूलों से सजाया गया।इस मौके पर भक्‍तों ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए।

76th Independence Day At  Kalka ji Temple Delhi.
76th Independence Day At Chandreshwar Mahadev Temple Uttrakhand.

76th Independence Day : दिल्‍ली स्थित कालका जी में तिरंगे की झलक

राजधानी दिल्‍ली के कालका जी मंदिर परिसर में तिरंगे की झलक नजर आई। यहां देवी कालकाजी को तिरंगे के रंग वाले फूलों से सजाया गया। पूरा दृश्‍य बेहद मनोरम लगा।

kalka ji
Kalka ji Temple Delhi.

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here