Independence Day 2022: दुनियाभर से मिल रही हैं भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी दी बधाई

भारत के पड़ोसी देश नेपाल के विदेश मंत्री डॉ नारायण खड़का ने भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ एस। जयशंकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

0
228
Independence Day 2022
Independence Day 2022: दुनिया भर से मिल रही हैं भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी दी बधाई

Independence Day 2022: भारत आज आजादी के 75 सालों का जश्न मना रहा है। इस मौके पर भारत के साथ-साथ विदेशों से भी बधाइयां मिल रही हैं। इस क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत अभिन्न मित्र हैं और वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकालने के लिए दोनों देश साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अमेरिका लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल होता है, जो महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थाई संदेश का पालन करता है।

Independence Day 2022: नेपाल सरकार ने भी दी बधाई

भारत के पड़ोसी देश नेपाल के विदेश मंत्री डॉ नारायण खड़का ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

दुबई में भारतीयों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

भारत के साथ ही विदेशी धरती पर भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तस्वीरें दुबई के एक फेमस मॉल से सामने आई हैं। दुबई के इस मॉल में डांस का आयोजन किया गया जहां इस दौरान लोग देशभक्ति गीत सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर ना हम पर डालो, सबसे आगे होंगे हिंन्दुस्तानी गाने पर जमकर झूमते दिखे। इस वीडियो को ‘india in Dubai’ ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिस पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट करते हुआ लिखा है कि दुबई के ये दृश्य प्रसन्न करने वाला है।

संबंधित खबरें…

Independence Day 2022: पीएम मोदी ने लाल किले से देश को किया संबेधित, पढ़ें प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें

Independence Day 2022: आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए रंग बिरंगी पतंगों से सजे बाजार, जानें 15 अगस्त पर क्यों उड़ाई जाती हैं पतंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here