Independence Day 2022: आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए रंग बिरंगी पतंगों से सजे बाजार, जानें 15 अगस्त पर क्यों उड़ाई जाती हैं पतंगे?

15 अगस्त और रक्षाबंधन के लोग जमकर पतंग उड़ाते हैं। इसी को देखते हुए आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगे की अलग -अलग डिजाइन की पतंगें मिल रही हैं और इन पतंगों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है।

0
217
Independence Day 2022
Independence Day 2022: आजादी के अमृत मोहत्सव को देखते हुए रंग बिरंगी पतंगों से सजे बाजार, जाने 15 अगस्त पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग?

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस बार देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाएगा। 15 अगस्त पर लोग बड़े उत्साह के साथ पतंग उड़ाते हैं। इस बार अमृत महोत्सव को लेकर पतंग विक्रेताओं में भी भारी उत्साह देखने को को मिल रहा है। पतंग प्रेमियों के लिए खास तरह की पतंगें बनाई जा रही हैं। इस बार बाजार में तिरंगा वाली पतंगों की डिमांड ज्यादा है। कई तरह के डिजाइन वाली पतंगों से बाजार सज चुके हैं।

Independence Day 2022

Independence Day 2022: 15 अगस्त और रक्षाबंधन पर जमकर उड़ाई जाती है पतंगें

15 अगस्त और रक्षाबंधन पर लोग जमकर पतंग उड़ाते हैं। जिसके चलते इस बार आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगे की अलग-अलग डिजाइन की पतंगें मिल रही हैं और इन पतंगों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश की उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।

Independence Day 2022:

15 अगस्त पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग?

दरअसल, 15 अगस्त के दिन पतंग उड़ाने की शुरुआत 1927 में हुई थी। 1927 में पहली बार साइमन कमीशन के खिलाफ मुजाहिदीने आज़ादी ने ‘साइमन गो बैक’ के नारों वाली पतंगे उड़ाईं थीं। जिसके बाद अंग्रेजों ने इन लोगों पर लाठियां भी बरसाई, इसी लाठीचार्ज में लाला लाजपत राय की मृत्यु हुई थी। जिसके बाद से ये सिलसिला आज तक जारी है। भारत के लोग पतंग उड़ाकर आजादी का जश्न मनाते हैं। हर साल आसमान 15 अगस्त के नज़दीक आते ही रंग बिंरगी पतंगों से सज जाता है। चारों ओर खुशहाली का माहौल होता है। पतंगों से पूरा आसमान हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंग जाता है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here