Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई रोचक बातें, जो हर भारतीय के लिए जानना हैं जरूरी

महात्मा गांधी आजादी के दिन दिल्ली से दूर बंगाल में हिंदुओं-मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।

0
134
Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई रोचक बातें, जो हर भारतीय के लिए जानना हैं जरूरी
Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई रोचक बातें, जो हर भारतीय के लिए जानना हैं जरूरी

Independence Day 2022: आज भारत को आजाद हुए पूरे 75 साल पूरे हो गए और इसी के साथ देश 76वां स्वतंत्रता दिसव मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिल गई थी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत भूमि को आजाद कराने के लिए अपनी जान की आहूति तक दे दी, इस स्वर्णिम इतिहास को नई पीढ़ी को जानना बेहद जरूरी है।

Independence Day 2022: आइए आज हम आपको बताते हैं 15 अगस्त से जुड़ी कई रोचक बातें

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई रोचक बातें, जो हर भारतीय के लिए जानना हैं जरूरी
Independence Day 2022
  • देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व किया था, लेकिन जब 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली तो खुद बापू इस जश्न में शामिल नहीं हुए।
  • महात्मा गांधी आजादी के दिन दिल्ली से दूर बंगाल में हिंदुओं-मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।
  • देश की आजादी के बाद 560 रियासतें भारत में शामिल हुई थीं।
  • जवाहर लाल नेहरू ने ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी’ 14 अगस्त की मध्यरात्रि को वायसराय लॉज (मौजूदा राष्ट्रपति भवन) से दिया था। तब नेहरू प्रधानमंत्री नहीं बने थे। इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना, लेकिन गांधी उस दिन 9 बजे सोने चले गए थे।
Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई रोचक बातें, जो हर भारतीय के लिए जानना हैं जरूरी
Independence Day 2022
  • 15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ।
  • हर स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं, लेकिन 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।
  • जवाहर लाल नेहरू को लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के पहले प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
  • आजादी के बाद पहले जनरल गर्वनर लॉर्ड माउंटबेन बने थे।
  • 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था।
  • 15 अगस्त 1947 को देश भले ही आजाद हो गया था। मगर हमारा अपना राष्ट्र गान 24 जनवरी 1950 को हमें मिला था।
Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई रोचक बातें, जो हर भारतीय के लिए जानना हैं जरूरी
Independence Day 2022
  • भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में ही लिख लिया था।
  • गोवा 1961 में भारत का हिस्सा बना था।
  • भारत के साथ 15 अगस्त को कई अन्य देशों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। दक्षिण कोरिया, कांगो, बहरीन और लिकटेंस्टीन भी 15 अगस्त को आजाद हुआ था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here