76th Independence Day: बॉलीवुड के सुपरस्टार देशभक्ति के रंग में डूबे, देखें कैसे मना रहे हैं आजादी का अमृत महोत्सव

अजय देवगन भी देश के लिए उतना ही प्रेम भी रखते हैं। अजय देवगन ने भी हर घर तिंरगा अभियान में सहयोग देते हुए अपनी डीपी में तिरंगा लगाया है।

0
237
76th Independence Day: बॉलीवुड के सुपरस्टार देश भक्ति के रंग में डूबे, देखें कैसे मना रहे हैं आजादी का अमृत महोत्सव
76th Independence Day: बॉलीवुड के सुपरस्टार देश भक्ति के रंग में डूबे, देखें कैसे मना रहे हैं आजादी का अमृत महोत्सव

76th Independence Day: भारत आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। पूरे भारत के साथ बॉलीवुड में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस मौके पर बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी-अपनी तरह से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं शेयर की हैं। आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम की शुरुआत की है। इस अभियान में केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।

विक्की कौशल ने इस मुहिम में अपना योगदान देते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। वरुण धवन भी हर घर तिरंगा मूवमेंट का सहयोग करते हुए, पूरी तरह से देशभक्ति में डूबे दिखे। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों में देश के प्रति उनकी भक्ति थी वो असल जिंदगी में भी देखने को मिल रही है।

Vicky Kaushall
76th Independence Day

76th Independence Day: कृति सेनन भी आजादी के रंग में डूबी नजर आईं

बात अगर देशप्रेम की हो तो हमारे बींग ह्यूमन सलमान खान कहां पीछे रहने वाले हैं। सलमान खान ने भी हर घर तिरंगा अभियान का साथ देते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाया ही साथ ही सोशल मीडिया प्रोफाइल भी बदली है।

नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन भी आजादी के रंग में डूबी नजर आईं। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे से बदला है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर भारतीय तिरंगे के साथ ना सिर्फ फोटो शेयर की बल्कि उसे अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी लगाई है। अनुपम ने अपने घर पर भी तिरंगा लगाया है।

Kriri Sanonn
76th Independence Day: कृति सेनन भी आजादी के रंग में डूबी नजर आईं

76th Independence Day: अनिल कपूर ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज की

अनिल कपूर ने भी हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग देते हुए अपने घर पर भारतीय झंडा फहराया और ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी चेंज की है। अक्षय कुमार कितने देशभक्त हैं, इस बात से उनके सभी फैंस वाकिफ है। एक्टर मिलिट्री बैकग्राउंड से भी ताल्लुक रखते हैं। अक्षय ने भी अपने घर पर भारतीय झंडा फहराया है, वहीं ट्विटर की डीपी भी तिरंगे से अपडेट है।

Anil KApoorr
76th Independence Day: अनिल कपूर ने भी प्रोफाइल फोटो चेंज की

76th Independence Day: अजय देवगन भी देश के लिए उतना ही प्रेम भी रखते हैं

अजय देवगन भी देश के लिए उतना ही प्रेम भी रखते हैं। अजय देवगन ने भी हर घर तिंरगा अभियान में सहयोग देते हुए अपनी डीपी में तिरंगा लगाया है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने देश के लिए प्रेम जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने घर पर भारतीय झंडा लगाया और अपने बेटे अबराम के हाथों फहराया है। शाहरुख के पूरे परिवार ने देश को आजादी के दिन की बधाई दी है।

Shahrukh Khann
76th Independence Day

कार्तिक आर्यन ने भारतीय जवानों के साथ दिन बिताया और उन्हीं के साथ तिरंगा भी फहराया। कार्तिक ने सभी के साथ की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अपडेट किया है। यही नहीं कार्तिक ने अपने घर पर भी भारतीय झंडा लगाया है। आमिर खान ने भी अपने घर की बालकनी में तिरंगा लगाया है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here