International Youth Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

युवाओं के लिए इस दिन को मानने की प्रथम शुरुआत 12 अगस्त 2000 को हुई थी। युवाओं के लिए इस दिन को मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र सभा ने 17 दिसंबर 1999 कर लिया था।

0
305
International Youth Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व
International Youth Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

International Youth Day 2022: किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का सबसे अहम योगदान होता है। किसी भी देश के लिए युवा उनकी रीढ़ के सामान होते हैं, इसलिए उन्हें मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में युवाओं का जागरूक और विभिन्न चुनौतियों से लड़ने के लिए सक्षम होना बेहद जरूरी है।

युवाओं में कानूनी मुद्दों और उनकी संस्कृति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। युवा दिवस युवाओं के कार्यों और उनकी सार्थक पहल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का एक मौका है।

International Youth Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व
International Youth Day 2022

मगर क्या आपको पता है? युवा दिवस का क्या इतिहास है, इसकी शुरुआत कब, कैसे हुए? आइए आज हम आपको अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में सबकुछ बताते हैं।

International Youth Day 2022: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इतिहास?

युवाओं के लिए इस दिन को मानने की शुरुआत 12 अगस्त 2000 को हुई थी। युवाओं के लिए इस दिन को मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र सभा ने 17 दिसंबर 1999 कर लिया था। उस दिन तय किया गया कि हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। हालांकि, इस दिन को मनाने का सुझाव 1998 में विश्व सम्मेलन में दिया गया था।

International Youth Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व
International Youth Day 2022

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर चर्चा करना है। युवाओं को समाज में कई मुद्दों पर आगे लाने के लिए प्रोत्साहिक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

International Youth Day 2022: इंटरनेशनल यूथ डे 2022 की थीम

International Youth Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व
International Youth Day 2022

हर साल अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एक नई थीम रखी जाती है। इस साल ये थीम ‘अंतर पीढ़ीगत एकजुटता: सभी उम्र के लिए एक दुनिया बनाना’ (Intergenerational Solidarity: creating a world for all ages) है। इस थीम का उद्देश्य यह संदेश फैलाना है कि 17 एसडीजी (Sustainable Development Goals) को प्राप्त करने के लिए हर उम्र के लोगों को एक साथ लेकर चलना और किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है।

पिछले साल ‘ युवाओं को अच्छी शिक्षा, दिशा और मार्गदर्शन मिले’ इस थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।

यह भी पढ़ें:

International Yoga Day Wishes 2022: इन खास शायरियों और Messages के जरिये भेजें योग दिवस की शुभकामनाएं; जानें क्यों मनाया जाता है Yoga Day…?

International Yoga Day 2022: मैसूर पैलेस से बोले PM Modi-योग अब बना वैश्विक पर्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here