Independence Day 2022: PM Modi ने पहनी तिरंगे के रंग की पगड़ी, प्रधानमंत्री के लिबास ने लोगों का ध्यान किया आकर्षित

साल 2021 पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता,, ग्रे स्काई ब्लू जैकेट, गले में लाल कढ़ाई वाले स्टोल के साथ गुलाबी और केसरी रंग का साफा बांधा था। इस दौरान पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं बार लालकिले से तिरंगा फहराया था।

0
170
Independence Day 2022
Independence Day 2022: PM Modi ने पहनी तिरंगे के रंग की पगड़ी, प्रधानमंत्री के लिबास ने लोगों का ध्यान किया आकर्षित

Independence Day 2022: देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने आज लाल किले से ध्वज फहराकर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तिरंगे की तीनों रंगों वाली पगड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान रंगीन पगड़ी के साथ ही सफेद कुर्ता और नेवी ब्लू कलर की जैकेट पहनी हुई थी। बता दें कि पीएम मोदी ने 9वीं बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। हर बार पीएम मोदी अपने दमदार भाषण और लिबास से लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचते हैं।

Independence Day 2022

Independence Day 2022: हर बार पीएम मोदी की पगड़ी ने लोगों का ध्यान किया आकर्षित

साल 2021 में पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता,, ग्रे स्काई ब्लू जैकेट, गले में लाल कढ़ाई वाले स्टोल के साथ गुलाबी और केसरी रंग का साफा बांधा था। इस दौरान पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं बार लालकिले से तिरंगा फहराया था।

Independence Day 2022

2014 से ही पीएम मोदी ने पगड़ी पहनने की परंपरा पर दिया बल

2020 में पीएम मोदी ने लॉंग टेल भगवा और क्रीम रंग की पगड़ी पहनी थी, 2019 की बात करें तो प्रधानमंत्री ने एक मल्टी कलर्ड पगड़ी पहनी हुई थी। 2018 में पीएम मोदी ने भगवा और लाल रंग की पगड़ी पहनी। ऐसे ही रंग की पगड़ी उन्होंने 2017 में भी पहनी थी।

वहीं पीएम मोदी ने 2016 में लाल, गुलाबी, क्रीम और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। 2015 में भी उन्होंने कई रंगों की क्रिस-क्रॉस लाइनों की पीले रंग की पगड़ी चुनी थी। साल 2014 की बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस यानी 2014 को एक चमकदार लाल जोधपुरी बंधेज पगड़ी पहनी थी। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समेत तमाम खास मौकों पर पगड़ी पहनने की परंमपरा को साल 2014 से जोर दिया है।

संबंधित खबरें…

Independence Day 2022: दुनियाभर से मिल रही हैं भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी दी बधाई

Independence Day 2022: शख्स ने आंख की पुतली पर बनवाया तिरंगा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here