Independence Day 2022: शख्स ने आंख की पुतली पर बनवाया तिरंगा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

जिस शख्स ने अपनी आंख में तिरंगा बनवाया है उसका नाम राजा है। राजा लोगों को ऐसा न करने की चेतावनी दी है। और कहा है कि इससे आंखों में एलर्जी, खुजली और इन्फेक्शन भी सकता है।

0
314
independence day 2022
शख्स ने आंख की पुतली पर बनवाया तिरंगा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग जश्न में डूबे हुए हैं। वहीं पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से लोग खुद को बढ़ चढ़कर जोड़ रहे हैं। बाजार तिरंगों से सज चुके हैं। लोग अपने वाहनों पर भी तिरंगा लगाकर घूम रहे हैं। लेकिन इसी बीच तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक शख्स ने अपनी आंख के अंदर तिरंगा बना लिया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Independence Day 2022

Independence Day 2022: शख्स ने दी ऐसा न करने की चेतावनी

बता दें कि जिस शख्स ने अपनी आंख में तिरंगा बनवाया है उसका नाम राजा है। राजा ने लोगों को ऐसा न करने की चेतावनी दी है। और कहा है कि इससे आंखों में एलर्जी, खुजली और इन्फेक्शन भी हो सकता है। दरअसल इस शख्स ने आंख के अंदर तिरंगा बनाने के लिए मिनिएचर आर्टिस्ट की मदद ली है। आर्टिस्ट ने अंडे के पतले शेल पर तिरंगा बनाया और फिर शख्स की आंख के अंदर चिपका दिया, इस बनाने में कई घंटों का समय लगा।

Independence Day 2022

देश मना रहा है आजादी का 75वां साल

गौरतलब है कि इस साल भारत आजादी का 75वां साल मना रहा है। पूरा भारतवर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंगों में रंगा नजर आता है। जहां कोई तिरंगे के रंग के कपड़े पहनता है तो कोई तिरंगे के रंग की टोपी सिर पर पहने रहता है, कई लोग तो तिरंगे वाला मेकअप भी करते हैं।

संबंधित खबरें…

Independence Day 2022: आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए रंग बिरंगी पतंगों से सजे बाजार, जानें 15 अगस्त पर क्यों उड़ाई जाती हैं पतंगे?

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर इस बार नहीं मिलेगी छुट्टी, जानें कहां खुले रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here