DMRC ने ट्वीट कर लोगों से नियमों का पालन करने का किया आग्रह, Video शेयर कर दी Reserve Seats का पालन करने का मैसेज

0
172
DMRC Shares A Video Message
DMRC Shares A Video Message

DMRC आए दिन अपने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये मैसेज शेयर करते रहता है। यदि किसी भी यात्री को दिल्ली मेट्रो को लेकर कोई भी शिकायत हो तो वो Twitter Handle को टैग कर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो की ओर से सभी समस्याओं के समाधान तुरन्त किए जाते हैं। साथ ही DMRC यात्रियों को मेट्रो की सेवाओं से जुड़े अपडेट्स भी समय-समय पर देते रहते हैं। हाल ही में DMRC ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए अपने यात्रियों से एक आग्रह किया है।

Reserve Seats पर न बैठने के लिए शेयर किया वीडियो

दरअसल, DMRC की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस एनिमेटेड वीडियो में एक लड़का लेडीज रिजर्व सीट पर बैठा है। जब उससे अपनी सीट एक महिला को देने के लिए कहा गया तो उसने काफी बेअदबी से इंकार कर दिया। तब उस महिला ने कहा “जरा सोचिए इस तरह के जवाब से आप Wonderful Metro को क्या लुक और फील दे रहे हैं।”

तब वह आदमी रिजर्व सीट से हट जाता है। इस वीडियो के अंत में यह मैसेज दिया गया है कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सीट देने से सफर Wonderful बनता है और आप Cool Dude बन जाएंगे।

DMRC के ट्विटर पर की गई थी शिकायत

Delhi Metro की ओर से ट्विटर हैंडल के द्वारा एक सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में लोगों से दिल्ली मेट्रो के सर्विस से जुड़ी सभी अपडेट्स ली जा रही है। इसी सर्वे दौरान एक महिला ने रिजर्व सीटों को लेकर एक ट्वीट कर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यह वीडियो शेयर करते हुए लोगों से आग्रह किया है।

महिला ने अपने ट्वीट में लिखा था, ” OfficialDMRC ArvindKejriwal महिलाओं को सुरक्षा देने में दिल्ली सरकार नाकाम है। कहने के लिए मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच है। लेकिन अक्सर उसमें प्रेमी जोड़े और कुछ ऐसे आदमियों का बैठना आम बात हो गई है।”

संबंधित खबरें:

Metro COVID Guidelines: DMRC ने बदले कोरोना के नियम, यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

देरी से चल रही है Blue Line Metro, ट्विटर यूजर्स का फूटा गुस्सा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here