World Asthma Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस ,क्या है इसका इतिहास, उद्देश्य और इस बार की थीम?

0
176
World Asthma Day 2022
World Asthma Day 2022

World Asthma Day 2022: इस साल 3 मई को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान समय में वायु प्रदूषण हर रोज तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। जिससे अस्थमा के मरीजों की सख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। दुनिया भर में अस्थमा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ही इस दिन को मनाया जाता है। अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी बीमारी है, जो आमतौर पर बच्चों में अधिक पाई जाती है।

2022 day 3
World Asthma Day 2022

World Asthma Day 2022: विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास और उद्देश्य

World Asthma Day 2022: पहली बार 1998 में,बार्सिलोना (स्पेन) में विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया था। उस समय 35 से अधिक देशों ने साथ मिलकर इस दिन को मनाया। विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन हर साल ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा(GINA) द्वारा किया जाता है।

wad 2
World Asthma Day 2022

विश्व में अस्थमा के मरीजों की संख्या ज्यादा है और हर दिन इसकी गिनती बढ़ती ही जा रही है। बच्चों में अस्थमा की बीमारी बहुत आम है। इस बीमारी की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए अस्थमा दिवस का महत्व और बढ़ जाता है। विश्व अस्थमा दिवस के जरिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाती है कि अस्थमा मरीजों को अपने साथ अपनी दवाई हमेशा रखनी चाहिए। विश्व अस्थमा दिवस का उद्देश्य है कि अस्थमा से पीड़ित मरीजों की उनके परिवार द्वारा बेहतर देखभाल की जा सके, और अस्थमा मरीज भी आम लोगों की तरह जी सके।

asthma 2 2

World Asthma Day 2022: साल 2022 में अस्थमा की थीम

इस बार विश्व अस्थमा दिवस की थीम ‘Closing Gaps in Asthma Care’ रखी गई है। जो लोगों के बीच अस्थमा को लेकर गलतफहमियों को उजागर करता है। जैसे लोगों का मानना है कि अस्थमा पीड़ितों को एक्साइज करने से बचना चाहिए। अस्थमा केवल बचपन में होता है और उम्र के साथ ठीक हो जाता है। जबकि सच यह है कि अस्थमा किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकता है। अस्थमा में व्यायाम भी किया जा सकता है और इसे दवाइयों से कंट्रोल भी किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

Yoga Mahotsav: आयुष मंत्रालय ने लाल किले पर आयोजित किया “योग अमृत महोत्सव”, विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हुआ आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here