World First Floating City: क्या 2025 तक दुनिया में बन जाएगा तैरने वाला शहर?

0
285
World First Floating City
World First Floating City

World First Floating City: क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शहर ज़मीन पर नहीं पानी पर भी बसाया जा सकता है? तो इसका जवाब है नहीं! क्योंकि शायद ही कभी किसी ने शहर को पानी में बसाने के बारे में सोचा होगा। लेकिन आज हम आपको बताते हैं उस देश के बारे में जिसने ऐसा सोचा ही नहीं बल्कि ऐसा शहर बसाने पर काम भी शुरू कर दिया है। साउथ कोरिया ने अपने बुसान शहर के तटीय क्षेत्र में एक ऐसे शहर के निर्माण का फैसला किया है जो पानी में तैरता हुआ दिखाई देगा।

Florting
World First Floating City


इस प्रॉजेक्ट का नाम OCEANIX रखा गया है। इस पूरे शहर को 15.5 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। जिसमें करीबन 12,000 हज़ार लोग रह सकेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये शहर 2025 तक पूरी तरह बन कर तैयार हो जाएगा। पानी में तैरते शहर के निर्माण में लगभग 200 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा।

city 1
World First Floating City

World First Floating City: Floating City को बनाने का कारण

इस प्रॉजेक्ट को बनाने का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो तटीय इलाकों में रहते हैं। इस शहर के बसने से तटीय क्षेत्र के लोगों को बहुत मदद मिलेगी। OCEANIX के मुताबिक हर पांच व्यक्तियों में से दो व्यक्ति तट से 100 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। हर साल बाढ़ के आने से इन लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ता है। OCEANIX बुसान शहर के कल्चर और अनोखेपन को जमीन के साथ-साथ पानी तक ले जाएगा।

OCEANIX प्रॉजेक्ट के मुख्य आर्किटेक्चरों में से एक बर्जर्के इंगल्स (Bjarke Ingels) जो बिग- बर्जर्के इंगल्स ग्रुप (BIG-Bjarke Ingels Group) के संस्थापक हैं।

florting city
World First Floating City


अभी के लिए फिलहाल यह शहर 12,000 लोगों के रहने के लिए और मेहमानों के लिए बनाया गया है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 1,00,000 लोगों के लिए किया जाएगा।

संबंधित खबरें:

Global Air Quality Data देख परेशान हुआ WHO; कहा- दुनिया की 99% आबादी दूषित हवा में ले रही है सांस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here