Pride Month 2022: जानिए क्या है प्राइड मंथ और क्यों जून में ही इसे मनाया जाता है…

Pride Month 2022: जून के महीने को प्राइड मंथ कहा जाता है। हर साल इस महीने को प्राइड मंथ के तौर पर मनाया जाया है। ये LGBTQ समुदाय के समर्थन में मनाया जाता है।

0
336
Same Sex Marriage top news
Same Sex Marriage

Pride Month 2022: जून के महीने को प्राइड मंथ कहा जाता है। हर साल इस महीने को प्राइड मंथ के तौर पर मनाया जाया है। ये LGBTQ समुदाय के समर्थन में मनाया जाता है। LGBTQ यानी लेसबियन, गे, बाईसेक्सुअल, ट्रांसजेडर, क्वीर होता है। यह महीना इस समुदाय के प्रति जागरूकता और बराबरी के भाव को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

Pride Month 2022: जानिए क्या है प्राइड मंथ? और क्यों जून में ही इसे मनाया जाता है
Pride Month 2022

Pride Month 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है प्राइड मंथ

हर साल जून में LGBTQ समुदाय के लिए प्राइड मंथ मनाया जाता है। लेकिन इसके इतिहास की बात करें तो 28 जून को 1969 न्यूयॉर्क के ग्रीनविच विलेज के स्टोनविल बार पर छापेमारी की गई थी। ये रेड गे समुदाय के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के खिलाफ की गई थी।

Pride Month 2022: जानिए क्या है प्राइड मंथ? और क्यों जून में ही इसे मनाया जाता है
LGBTQ

पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। समलैंगिक समुदाय ने पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध किया। यह घटना 3 दिन तक चलती रही। जिसके बाद अमेरिका में समलैंगिक आजादी के आंदोलन के लिए आवाज उठी। समलैंगिक लोगों के समर्थन में उठी ये आवाज इतनी बुलंद थी कि पूरे विश्व तक ये आवाज गई। इस बुलंद आवाज का नतीजा यह हुआ कि प्राइड मंथ की शुरूआत हो गई।

Pride Month 2022: प्राइड मंथ के मौके पर निकलती है लाखों लोगों की परेड

Pride Month 2022: जानिए क्या है प्राइड मंथ? और क्यों जून में ही इसे मनाया जाता है
Pride Month 2022

प्राइड मंथ को LGBTQ समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसाओं के विरोध में मनाया जाता है। इसके साथ ही LGBTQ समुदाय के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए भी इसे सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल इस महीने में न्यूयॉर्क में लाखों लोगों की परेड निकलती है। LGBTQ समुदाय के प्रति समर्थन और बराबरी की भावना को बढ़ावा देने के लिए कई संस्थाएं भी इस महीने को खूब जोश-खरोश से मनाती हैं।

संबंधित खबरें:

Gujarat News: बिना दूल्हे के सात फेरे लेगी ये दुल्हन, इस तरह मनाएगी हनीमून…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here