Gujarat News: बिना दूल्हे के सात फेरे लेगी ये दुल्हन, इस तरह मनाएगी हनीमून…

Gujarat News: गुजरात की रहने वाली क्षमा ने अपनी शादी के लिए पांच कसमें लिखी हैं। शादी के बाद क्षमा हनीमून के लिए गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।

0
219
Gujarat News: बिना दूल्हे के सात फेरे लेगी ये दुल्हन, इस तरह मनाएंगी हनीमून...
Gujarat News: बिना दूल्हे के सात फेरे लेगी ये दुल्हन, इस तरह मनाएंगी हनीमून...

Gujarat News: हर लड़की का शादी को लेकर कुछ न कुछ सपना होता है, अपनी शादी को लेकर कई ख्वाहिशें होती हैं। ठीक वैसे ही गुजरात की 24 साल की लड़की क्षमा भी अपनी शादी को लेकर तैयारियां कर रही हैं। दरअसल, 11 जून को गुजरात की क्षमा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लेकिन क्षमा की यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, वो क्षमा किसी युवक से नहीं बल्कि खुद से ही शादी करने वाली है।

FUOMOO
Sologamy का पहला उदाहरण बनेंगी क्षमा

Gujarat News: खुद से शादी करेंगी क्षमा

आपको बता दें, गुजरात की क्षमा बिंदु 11 जून को शादी करने वाली है। शादी के लिए उन्होंने लहंगा, ज्वैलरी, पार्लर सब कुछ बुक कर लिया है, लेकिन इस शादी में वो खुद के साथ ही सात फेरे लेंगी। जी हां, इस शादी में क्षमा बिंदु फेरे लेंगी, सिंदूर लगाएंगी, पूजा करेंगी लेकिन यह सब करने के लिए कोई दूल्हा नहीं होगा वो खुद से ही शादी करने वाली हैं। इस तरह की शादी को एकल विवाह और आत्म-विवाह कहते हैं।

FUOMOO9VUAASkG1?format=jpg&name=large

Gujarat News: दुल्हन बनना चाहती हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहती

क्षमा ने बताया कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन आम लड़कियों की तरह उन्हें दुल्हन बनने का बहुत शौक है। जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन काफी रिसर्च किया कि क्या लड़कियां अकेले शादी कर सकती हैं, क्या ऐसा कुछ होता है। जिसके बाद उन्हें एकल विवाह के बारे में पता चला और उसी वक्त उन्होंने तय कर लिया कि वो खुद से शादी करेंगी और एक उदाहरण के तौर पर आगे आएंगी। उन्होंने कहा मैं खुद से प्यार करती हूं और इसलिए मैं खुद से ही शादी भी कर रही हूं।

Screenshot 2022 06 02 133631

Gujarat News: मंदिर में निभाएंगी रस्में

क्षमा बिंदु ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अपने माता-पिता से कहा जिसके लिए उनके माता-पिता भी राजी हो गए और वो मंदिर में शादी की रस्में पूरी करेंगी। उन्होंने फेरों के दौरान लिए जाने वाली पांच कसमें भी खुद लिखी हैं। आपको बता दें, क्षमा शादी के बाद 2 हफ्तों के लिए हनीमून पर गोवा भी जाएंगी।

संबंधित खबरें:

Kanpur News: शादी में फोटोग्राफर न लाने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बोली- नहीं चाहिए ऐसा दूल्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here