Basant Panchami 2023 के मौके पर बनाएं केसर और गुड़ की ये Recepies

Basant Panchami 2023: आज के दिन पीले रंग की वस्‍तु, गुड़, केसर आदि से निर्मित पदार्थों का सेवन बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इन्‍हीं चीजों से कई पकवान भी तैयार किए जाते हैं।

0
206
Basant Panchami 2023 top dishes
Basant Panchami 2023 top dishes

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी के मौके पर मीठे पकवान और गुड़ की कई डिशेज आप बना सकते हैं।ये आपके जायके को बढ़ाने के साथ ही मुंह में मिठास भी घोलेगा।दरअसल आज के दिन पीले रंग की वस्‍तु, गुड़, केसर आदि से निर्मित पदार्थों का सेवन बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इन्‍हीं चीजों से कई पकवान भी तैयार किए जाते हैं।आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फेमस डिशेज के बारे में यहां।

Basant Panchami 2023 ki khabar
Basant Panchami 2023 Dish.

Basant Panchami 2023: यहां जानिए फेमस डिशेज

Basant Panchami 2023: मीठा चावल-बसंत पंचमी के मौके पर आप मीठे चावल बना सकते हैं। खासतौर से केसर और गुड़ के इस्तेमाल से बनाए जाने वाली इस डिश की खुशबू बेहद खास होती है।ऊपर में इसमें इस्‍तेमाल किए जाने वाले केसरिया रंग की बात ही कुछ और है।इसके लिए सबसे पहले चावल को पका लें। उसके एक कढ़ाई में गुड़, पानी और केसर डाल कर मीठा घोल तैयार करें। उसके बाद ये चावल उस मिश्रण में मिला लें।

केसर खीर-देश में कई जगहों पर केसरिया खीर बसंत पंचमी के मौके पर पकाई और खाई जाती है। इसमें केसर डालकर मखाना, चावल और ड्राई फ्रूट्स से खीर तैयार की जाती है।पीले रंग की खीर का इस्‍तेमाल बेहद शुभ माना जाता है।इसे आप पूजा के भोग में भी चढ़ा सकते हैं।

मालपुआ-मालपुआ, आटा, केसर, सूजी, मैदा, ड्राई फ्रूट्स और केले को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें आप गुड़ या चीनी दोनों में से किसी भी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।हाई कैलोरी होने के कारण ये शरीर को कई प्रकार से एनर्जी देने में मददगार है।

रवा केसरी- रवा केसरी सूजी से बनाई जाने वाली खास डिश है।इसमें सूजी, चीनी, घी, ड्राई फ्रूट्स और चुटकी भर केसर डाला जाता है।देखा जाए तो ये एक प्रकार का हलवा ही कहलाता है।इसे आप भोग में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।हालांकि ये जितना टेस्टी होता है, उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी रहता है। इन्‍हें आप भी एक बार जरूर बना सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here