Skin Care Routine in Summer: गर्मियों में ये 5 Skin Care Routine करें Follow, सूरज की नहीं लगेगी नजर

0
522
Skin Care Routine in Summer
Skin Care Routine in Summer

Skin Care Routine in Summer: हमारा शरीर Adjustable होता है। वो किसी भी मौसम में खुद को Adjust कर ही लेता है। पर कहते हैं ना कोई भी चीज जरूरत से अधिक खराब होती है। इसी तरह सर्दी-गर्मी का मौसम होता है। जरूरत से अधिक जब गर्मी पड़ती है तो इसका सीधा असर स्किन पर दिखाई देता है। स्किन काली, मरी-मरी और गंदी दिखने लगती है। शरीर का रंग कोई भी हो, स्किन का हेल्थी होना जरूरी है। गर्मियों में अगर आप ये 5 स्किन केयर रूटीन फॉलो करेंगे तो आपकी स्किन को सूरज की नजर नहीं लगेगी।

Skin Care Routine in Summer: इन Tips को करें फॉलो

Skin Care Routine in Summer
Skin Care Routine in Summer

समय समय पर बदलें फेस वॉश

कई बार ऐसा होता है कि हमारे स्किन को एक ही प्रोडक्ट सूट करता है। ऐसे में हमे ध्यान देना होगा कि कौन सा फेस वॉश किस मौसम के लिए है। इसलिए गर्मियो में समय समय पर फेस वॉश को बदलना जरूरी है। इस बात का ख्याल खासकर ऑयली स्किन वालों को रखना चाहिए। उन्हें सैलिसिलिक एसिड से भरपूर फेस वॉश इस्तेमाल करना चाहिए।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

गर्मियो में बिना सनस्क्रीन के घर से बाहर निकलना गलती होगी। इससे आपकी स्किन टैन हो सकती है। इसलिए घर से निकलते समय दुपट्टे के सहारे ना निकलें बल्कि सनस्क्रीन लगाएं। ध्यान रहे कि सनस्क्रीन एसपीएफ 30 वाला होना चाहिए।

Skin Care Routine in Summer: भरपूर पानी पीएं

Skin Care Routine in Summer
Skin Care Routine in Summer

गर्मियो में कम पानी पीना घातक हो सकता है। इससे आप Dehydration का शिकार हो सकते हैं। Dehydration के बाद स्किन डल और बेजन लगने लगती है। स्किन की रंगत अपने आप बदल जाती है। ऐसे में गर्मी के समय कम से कम 3 लीटर पानी पीना जरूरी है।

खाएं रसीली सब्जियां और फल

खुद को स्वस्थ रखने के लिए सबसे सही तरीका है अपना खान-पान सही रखना। गर्मियों के समय रसीले फलों और सब्जियों का खूब सेवन करें। नींबू पानी जमकर पीएं और नारियल पानी को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

धूप से आने के बाद फौरन ना धोएं मुंह

अक्सर लोग धूप में से आने के बाद तुरंत ठंडक के लिए मुंह धो लेते हैं। इससे चेहरे पर दाने पड़ जाते हैं। जो कि बाद में जाकर दाग धब्बे बन जाते हैं। ऐसा करने से बचें।

नोट: किसी भी उपाय को करने से पहले हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लें। (https://apnnews.in/ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here