IPL 2022: Punjab Kings ने जीता टॉस, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों में होगी आर-पार की लड़ाई

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने दो बदलाव किए।

0
294

IPL 2022 का 64वां मुकाबला Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने दो बदलाव किए।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स यह मुकाबला को जीतकर प्लेऑफ में बने रहने की कोशिश करेगी। आज जो टीम हारेगी वो प्लेऑफ के रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। ऐसे में आज का मुकाबला मजेदार होगा। दोनों के बीच आज कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

IPL 2022

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मुकाबले में 6 में जीत हासिल की है, वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक 12 मुकाबले में 6 जीत हासिल की है, वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। रनरेट अच्छा नहीं होने के कारण पंजाब 12 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, सरफराज खान, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया।

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here