यूपी के उन्नाव में पिछले दिनों एक महिला को घसीटकर उसके साथ छेड़खानी और रेप की कोशिश के मामले ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। शर्मसार कर देनेवाला ऐसा ही एक मामला अब झांसी से सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लड़के छेड़खानी करते मिले। वायरल विडियो में आरोपी युवक किशोरी को घसीटकर पास की झाड़ियों ले जाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

बता दें कि पिछले दिनों उन्नाव का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तीन युवक एक महिला को सुनसान इलाके में जबरन ले जाते हुए दिखे थे। इस विडियो में महिला दरिंदों से लगातार खुद को छोड़ देने की गुहार लगाती दिखीं। पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अब झांसी के इस नए मामले ने यूपी में कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। झांसी में किशोरी के साथ छेड़खानी का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक किशोरी को घसीटते और छेड़खानी करते दिख रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले का विडियो सामने आया है, जिससे एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी दो अन्य आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

बड़ा सवाल क्या ऐसे माहौल में लड़कियां खुल कर अपनी ख्वाहिशें पूरा कर पाएंगी ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here