अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने 50 दिन के कार्यकाल में भारते के लिए बड़ी बात कही है जिससे सुनने के बाद हर भारतीय को गर्व होगा। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में भारतीय – अमेरिकियों का दबदबा बढ़ते जा रहा है। नासा से लेकर अमेरिका की राजनीति में भारतीयों की पैठ है।

जो बाइडेन को पद संभाले अभी 50 दिन भी नहीं हुए हैं और इस दौरान उन्होंने कम से कम 55 भारतीय अमेरिकियों को अपने प्रशासन में अहम पदों पर नियुक्त किया है।

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति मोहन ने नासा के मार्स 2020 मिशन में गाइडेंस, नैविगेशन और कंट्रोल ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली है। बाइडेन ने स्वाति मोहन से बातचीत के दौरान कहा, भारतीय मूल के अमेरिकी पूरे देश में छाए हुए हैं। आप, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस, मेरे स्पीच राइटर विनय रेड्डी इसके कुछ उदाहरण हैं।

बता दें कि स्वाति मोहन ने ही नासा के मार्स रोवर के मंगल ग्रह पर उतरने में सबसे बड़ी भूमिक निभाई है। वह मार्स Perseverance Rover मिशन यानी मार्स 2020 मिशन की गाइडेंस, नेविगेशन एंड कंट्रोल्स ऑपरेशंस की प्रमुख हैं। नासा का मार्स Perseverance Rover कब कितनी गति से कहां उतरेगा, उसकी दिशा और दशा क्या होगी, वह किस ऊंचाई पर कितनी गति से चलेगा, यह सारा नियंत्रण स्वाति मोहन और उनकी टीम के जिम्मे था। 

बाइडेन ने अपने प्रशासन में अहम पदों पर 55 भारतीय मूल के अमेरिकियों की नियुक्ति करके इतिहास रच दिया है। इसके अलावा, अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं। इसके पहले ओबामा प्रशासन में भारतीय-अमेरिकियों की सबसे ज्यादा नियुक्तियां हुई थीं। ट्रंप सरकार में भी भारतीय-अमेरिकियों को अहम पद मिले। हालांकि, बाइडेन अपने कार्यकाल के 50 दिनों के भीतर ही बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों को नियुक्त कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here