Vishwa Hindi Diwas 2023 पर जानें हिंदी से जुड़ी खास बातें, जानिए हिंदी दिवस से कैसे है अलग ?

Vishwa Hindi Diwas 2023: भारत में हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को होता है।जबकि हर वर्ष 10 जनवरी को विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्‍व हिंदी दिवस का मकसद वैश्विक स्‍तर पर हिंदी को आगे बढ़ाना है।

0
110
Vishwa Hindi Diwas 2023

Vishwa Hindi Diwas 2023: पूरा विश्‍व आज हिंदी दिवस मना रहा है। हर वर्ष 10 जनवरी को विश्‍व में हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार बढ़ाने के लिए इसे मनाया जाता है।बहुत से लोगों को नहीं मालूम होगा कि विश्‍व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस दोनों में फर्क होता है। भारत में हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को होता है।जबकि हर वर्ष 10 जनवरी को विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्‍व हिंदी दिवस का मकसद वैश्विक स्‍तर पर हिंदी को आगे बढ़ाना है।

Vishwa Hindi Diwas 2023 News.
Vishwa Hindi Diwas 2023.

Vishwa Hindi Diwas 2023: जानिए क्‍यों अलग है विश्‍व हिंदी दिवस?

Vishwa Hindi Diwas 2023:10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। जबकि 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। दोनों का मकसद हिंदी का प्रसार करना है लेकिन दोनों में एक बड़ा अंतर वैश्विक स्तर पर इसे मनाने का है। दोनों की स्थापना दिवस को लेकर भी कुछ अंतर है।राष्ट्रीय हिंदी दिवस भारत में हिंदी को आधिकारिक दर्जा मिलने की खुशी में मनाते हैं, जबकि विश्व हिंदी दिवस दुनिया में हिंदी को वही दर्जा दिलाने के प्रयास में मनाया जाता है।

जानकारी के अनुसार पहला हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का था, जिसमें लगभग 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदी का प्रसार-प्रचार करना था।तभी से विश्व हिंदी दिवस इसी दिन प्रति वर्ष मनाया जाने लगा।

Vishwa Hindi Diwas 2023: यहां जानिए हिंदी दिवस के बारे में

आप जानते ही होंगे कि भारत में हिंदी दिवस प्रति वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत आजादी के तुरंत बाद हुई। दरअसल 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने संसद में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की। तभी से आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत हुई।पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। इसके साथ ही अब हिंदी दिवस के साथ ही 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़ा भी मनाया जाने लगा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here